..अब उत्तराखंड में दिखा लखीमपुर का असर, किसानों का टेंट देख कैबिनेट मंत्री ने रद्द किया कार्यक्रम

उधमसिंह नगर, 08 अक्टूबर: तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद राजनीति गरमा गई है। तो वहीं, अब लखीमपुर खीरी प्रकरण का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिला है। दरअसल, सूबे के शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम के शिलान्यास करने का कार्यक्रम रखा था। जैसे ही कार्यक्रम की जानकारी किसानों को मिली तो उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साममने अपने टेंट गाड़ दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि मंत्री को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

Lakhimpur Kheri Education and Sports Minister Arvind Pandey Uttarakhand Udham Singh Nagar

बता दें, लखीमपुर खीरी की घटना के बाद किसान ही नहीं आम जनता भी आक्रोश में है। तो वहीं, किसानों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। इस कड़ी में किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान बीजेपी के सभी कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। तो वहीं, अब इसकी धमक ऊधमसिंह नगर में दिखाई दी। दरअसल, गदरपुर विधानसभा के ख्मपुर गांव में बुक्सा जनजाति के पूर्वज राजा जगत देव महाराज इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। स्टेडिम का शिलान्यास करने के लिए बीजेपी मंत्री अरविंद पांडेय को आना था।

लेकिन किसानों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने भारी विरोध करना शुरू कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि मंत्री अरविंद पांडेय को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल मोड में शिलान्यास किया। हालांकि, किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री के बेटे अतुल पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में 4 करोड़ 28 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया गया है। वर्चुअल मोड पर इसका शिलान्यास किया है।

जानें क्या हुआ था 03 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में
रविवार (3 अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया था। घटना में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग मारे गए। इनमें दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है। किसानों का आरोप है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला, जबकि अजय मिश्रा और उनके बेटे ने आरोपों को निराधार बताया है। इस मामले में आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आशीष मिश्रा की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+