रूद्रपुर में नर्स के साथ कोलकाता जैसा कांड,मोबाइल के सिम से पकड़ा गया शातिर अपराधी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता और हत्या के मामले से पूरे देश में गुस्सा है। हर तरफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
इस बीच उत्तराखंड के रूद्रपुर से भी नर्स के साथ एक कोलकाता जैसा कांड सामने आया है। पुलिस ने बहुत कम समय में भी पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को पूरे सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 30 जुलाई को बिलासपुर डिबडिबा की वसुंधरा कालोनी एक युवती ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। यूपी सीमा पर हुई इस वारदात को पुलिस ने पहले ही दिन से काफी गंभीरता से लिया। महिलाओं के साथ होने वाले अभद्रता के मामलों पर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सर्विलांस पर मोबाइल खुला राज
जिनमें महिला कुछ किमी तक जाती हुई नजर आई। लेकिन कुछ किमी बाद महिला का पता नहीं लग पाया। इस बीच पुलिस ने महिला का फोन सर्विलांस पर लगाया। आठ अगस्त को युवती का कंकाल डिबडिबा क्षेत्र में वसुंधरा काॅलोनी को जाने वाली सड़क के किनारे से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। इसी दौरान मृतका के मोबाइल पर बरेली के ग्राम तुरसा पट्टी निवासी खुशबू के नाम पर लिया गया सिम संचालित होता मिला।
पत्नि को लेकर राजस्थान पहुंचा आरोपी
कुछ समय में मोबाइल बंद हो गया। जब पुलिस मोबाइल के पते पर पहुंची तो वहां खुशबू का पति धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति का फरार मिला। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर राजस्थान के जोधपुर से खुशबू और धर्मेंद्र को पकड़ लिया। जो कि मजदूरी का काम करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुनसान रास्ते में अकेली महिला को देखकर उसके साथ दरिंदगी शुरू की।
महिला की चुन्नी से की हत्या
अंधेरे का फायदा उठाकर एकांत में झाड़ियों में ले गया। जिसका महिला ने काफी विरोध किया। उसने पहले नर्स से दुष्कर्म किया और फिर महिला की चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला। महिला का फोन, कैश और सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार को लेकर राजस्थान पहुंच गया।
फोन खुलते ही पकड़ा गया
इस बीच आरोपी ने कई बार महिला का फोन खोला, जिस वजह से वह पकड़ में आया। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की वारदात जघन्य श्रेणी का अपराध है। जिसको पुलिस कठोर से कठोर सजा दिलाएगी। इसके साथ ही आरोपी की टीशर्ट,मोबाइल समेत अन्य जरुरी एविडेंस जुटा लिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications