जानिए कौन हैं IAS अधिकारी आनंद बर्द्धन, जो बनेंगे उत्तराखंड के नए और 18 वें मुख्य सचिव

Chief Secretary of Uttarakhand: उत्तराखंड के नए और 18वें मुख्य सचिव 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन होंगे। जो कि राधा रतूड़ी की जगह कुर्सी संभालेंगे। 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड की नौकरशाही में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

वैसे बर्द्धन का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्धता हो गई थी। लेकिन बर्द्धन ने इनकार कर दिया है। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को रिटायर हो रही हैं। राधा रतूड़ी को पहले ही दो बार विस्तार दिया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है।

Know who IAS officer Anand Bardhan who will become the new and 18th Chief Secretary of Uttarakhand

मुख्य सूचना आयुक्त पद के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।

अब तक के मुख्य सचिव-

  • अजय विक्रम सिंह -295 दिन
  • मधुकर गुप्ता- 1 वर्ष, 364 दिन
  • रघुनंदन सिंह टोलिया -2 वर्ष, 29 दिन
  • एम. रामचंद्रन -1 वर्ष, 30 दिन
  • सुरजीत किशोर दास- 1 वर्ष, 304 दिन
  • इंदु कुमार पांडे -1 वर्ष, 90 दिन
  • नृप सिंह नपलच्याल -273 दिन
  • सुभाष कुमार -1 वर्ष, 273 दिन
  • आलोक कुमार जैन- 333 दिन
  • सुभाष कुमार- 1 वर्ष, 152 दिन
  • एन. रविशंकर -303 दिन
  • राकेश शर्मा -91 दिन
  • शत्रुघ्न सिंह -1 वर्ष, 29 दिन
  • एस. रामास्वामी- 327 दिन
  • उत्पल कुमार सिंह- 2 वर्ष, 280 दिन
  • ओम प्रकाश सिंह- 339 दिन
  • सुखबीर सिंह संधू -2 वर्ष, 208 दिन
  • राधा रतूड़ी (प्रथम महिला मुख्य सचिव)- 1 वर्ष, 53 दिन
  • आनंद बर्धन -1 अप्रैल 2025 से
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+