जानिए कहां है उत्तराखंड का आदर्श ग्राम सारकोट, CM धामी से मिली सबसे युवा प्रधान प्रियंका नेगी, क्या हुई बात
Uttarakhand village Sarkot उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में जीतकर आने वाली सबसे युवा प्रधान प्रियंका नेगी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम धामी की प्रियंका नेगी से मुलाकात गैरसेंण के भराड़ीसेंण में हुई। जो कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं।
प्रियंका नेगी इस चुनाव में सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनी हैं। प्रियंका नेगी का गांव सारकोट चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड में आता है। उनका गांव भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के पास ही है। प्रियंका से पहले दो बार उनके पिता भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। इस बार सारकोट की सीट महिला आरक्षित थी। जिसमें प्रियंका चुनाव जीत गई।

प्रियंका ने सीएम धामी को सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने और सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। सारकोट की ग्राम प्रधान ने इस अवसर पर गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था, गांव से जुड़ने वाले आंतरिक मार्गों की अच्छी व्यवस्था, गांव की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने, गांव के रास्तों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने और गांव से सबसे निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सारकोट की ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि अवगत कराई गई सभी समस्यायों का उचित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को इन सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य गांवों के लिए भी सारकोट आदर्श बनेगा।
बता दें कि सारकोट गांव को सीएम धामी ने गोद लिया है। सीएम धामी ने कहा है कि आदर्श ग्राम सारकोट की तरह ही उत्तराखंड के सभी गांव बनें। इसके लिए सभी जिलों के सीडीओ या उनके कोई अधिकारी दो-दो दिन के लिए आदर्श ग्राम सारकोट को देखने जाएंगे। सरकार का कहना है कि गांव में सारे कामों को किया जाएगा। साथ ही लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ना है और माताओं बहनों के कामों को भी आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications