Uttarakhand: दुकान बंद करने की तैयारी में था सराफ, नकाबपोश युवकों ने अंदर घुसकर फायरिंग कर की हत्या

खटीमा में सराफ व्यापारी को तीन नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें व्यापारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सराफ दुकान बंद करने की तैयारी में थे। बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

khatima Saraf preparing close shop, masked youth entered inside opened fire killed him.

खटीमा के झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सराफ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।

नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई।

इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया।

लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अब सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। सीसीटीवी में तीन लोगों के होने की बात सामने आई है। व्यापारी की हत्या से लोग दहशत में है। साथ ही हत्या के पीछे का मकसद क्या था, इसका जबाव भी पुलिस को तलाशना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+