उत्तराखंड में केजरीवाल ने चला सैनिक कार्ड, नव परिवर्तन सभा में भीड़ से उड़ सकती है भाजपा, कांग्रेस की नींद

उत्तराखंड हिंदी समाचार

देहरादून, 3 जनवरी। उत्तराखंड में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने परेड ग्राउंड में अपनी ताकत दिखाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में नव परिवर्तन सभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने भी अपने संबोधन को सैनिक और भूतपूर्व सैनिकों पर ही फोकस​ किया। इस दौरान आप ने भी मंच में पूर्व सैनिकों को जगह देकर भाजपा, कांग्रेस के सैनिक वोटरों पर सेंधमारी की कोशिश की, साथ ही परेड मैदान में अच्छी भीड़ जुटाकर भाजपा, कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा दी है।

सभी की नजर सैनिक वोटर पर

सभी की नजर सैनिक वोटर पर

उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव सैनिक और पूर्व सैनिकों के इर्द गिर्द की घूम रहा है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में शहीदों के घरों की मिट्टी को ए​कत्रित कर सैन्य धाम का शिलान्यास किया तो कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली का आयोजन कर सैनिक वोटरों पर सेंधमारी करने की कोशिश की। इसका जवाब देने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी ने नव परिवर्तन सभा का आयोजन किया। इस सभा में भी पूरा मंच और आप देशभक्ति में डूबी हुई नजर आई। आप पहले ही रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा घोषित कर सैनिक वोटरों को रिझाने में जुटी है।

शहीद परिवार को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा

शहीद परिवार को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा

सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में घोषणा कि कि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी तो यहां का रहने वाला कोई भी फौजी, सैनिक, सिपाही और पैरामिलिट्री फोर्स किसी भी ऑपरेशन में अगर शहीद होंगे तो उसके परिवार को सम्मान राशि के तौर पर 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि हमारे जवान जो रिटायर्ड होंगे वो उत्तराखंड के नवनिर्माण के अंदर भागीदार बनेंगे और उन्हें सीधे उत्तराखंड सरकार के अंदर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में आप लोगों ने 10 साल बीजेपी और 10 साल कांग्रेस को दिए।. मैं सारे फौजियों से कहना चाहता हूं कि एक मौका कर्नल कोठियाल को देकर देखो। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को 24 घण्टे मुफ्त बिजली मिलती है, लगभग 35 लाख परिवारों के बिल जीरो आते हैं।उत्तराखंड की जनता को अगर 24 घंटे मुफ्त बिजली चाहिए तो इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक महीने में 5000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, हर मंत्रियों को महीने की 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, और मैं जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे दूं तो इनको मिर्ची लग जाती है। इससे पहले कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि केजरीवाल की गारंटी को लेकर पहाड़ से मैदान तक के लोगों की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं, कि कब आप की सरकार आएगी और उनके सपने पूरे होंगे। कर्नल ने महिलाओं को मिलने वाले एक हजार रुपए और युवाओं को मिलने वाले रोजगार भत्ते का जिक्र किया।

मैदानी क्षेत्रों से जुटी भीड़

मैदानी क्षेत्रों से जुटी भीड़

सोमवार को आप ने देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में अपनी नव परिवर्तन सभा के जरिए भाजपा, कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। मैदानी क्षेत्रों से भीड़ जुटाकर आप ने ये साबित कर दिया कि वे तीसरे विकल्प के तौर पर सामने आ सकते हैं। हालांकि इस भीड़ में ज्यादातर रुड़की, हरिद्वार और मैदानी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए, जो कि केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और मुफ्त बिजली की योजना की तारीफ करते हुए नजर आए। इसके साथ ही परेड मैदान में हजारों की संख्या में लोगों को लाकर आप ने अपना ताकत दिखाई है। ये बात अलग है कि ये भीड़ वोट में तब्दील हो पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+