उत्तराखंड की सियासी पिच से 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में केजरीवाल तलाश रहे जमीन

उत्‍तराखंड की तरह दूसरे राज्‍यों में भी बिजली और रोजगार पर फोकस

देहरादून, 21 सितंबर। उत्तराखंड की पिच से दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ​आगामी विधानसभा चुनावों में अपना मास्टरस्ट्रोक मारने की फिराक में हैं। उत्तराखंड में 3 माह में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने अपनी सियासी पिच तैयार की उस पर अब केजरीवाल 5 राज्यों के विधानसभा में बैटिंग पर करने लगे हैं। उत्‍तराखंड की तरह केजरीवाल अपने चुनावी विजन को लेकर दूसरे राज्‍यों में जा रहे हैं। जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

Kejriwal is looking for land in the assembly elections of 5 states from the political pitch of Uttarakhand

बिजली और रोजगार केजरीवाल के मुद्दे
दिल्ली के बाद अरविंद केजरीवाल ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीति पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए केजरीवाल ने दिल्ली से निकलकर यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में भी अपना चुनावी विजन रखना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में बिजली, रोजगार और​ हिंदुत्व कार्ड खेलने के साथ ही उत्तराखंड में आप ने अपना सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल के रूप में जनता के बीच लेकर आए हैं। उत्तराखंड में चुनावी विजन पर काम करने और उसका होमवर्क करने के बाद ही केजरीवाल दूसरे राज्यों में भी घोषणाएं और चुनावी मुद्दों को छूने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में सीएम फेस देने के बाद ही केजरीवाल दूसरे राज्यों में भी सीएम फेस तलाश रहे हैं।

गोवा पर भी फोकस
उत्तराखंड के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लोगों से सत्ता में आने पर बिजली की 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी और काम की तलाश कर रहे बेरोजगार लोगों को नौकरी नहीं मिलने तक 3 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। केजरीवाल ने भ्रष्ट्राचार और स्थानीय लोगों को प्राइवेट नौकरियों में 80 परसेंट आरक्षण देने का भी वादा किया है। गोवा में भी उत्तराखंड की तरह भाजपा और कांग्रेस चुनाव में सीधे मुकाबले में रहती है। अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की तरह गोवा में खुद को तीसरे वि​कल्प के तौर पर पेश किया है।

भाजपा और कांग्रेस से सीधा मुकाबला
उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से चुनावी मोड में आकर खुद ही मोर्चा संभालने की तैयारी में है। इन राज्‍यों में आप के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को ही मुख्‍य रूप से चेहरे के तौर पर चुनावी मैदान मेंं ला रहे हैं। दिल्‍ली मेंं जिस तरह केजरीवाल ने खुद को प्रुफ किया है और आप के संयोजक के तौर पर कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने हैं। इससे कार्यकर्ता केजरीवाल को बार बार अपने राज्‍यों में बुलाना चाह रहे हैं। केजरीवाल ने उत्तराखंड में कर्नल को सीएम फेस डिक्लेयर किया हो, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर हमेशा अरविंद केजरीवाल ही रहते हैं। साफ है कि केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल को अपना चुनावी हथियार बनाया है, जिसे लेकर वे 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में लेकर जाएंगे। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस से ही उनका सीधा मुकाबला होगा। जिसके लिए उन्हें हर राज्य में दमदार प्लेयर की भी जरुरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+