केदारनाथ सीट से कांग्रेस ने मनोज रावत को उतारा, पिछले चुनाव में निर्दलीय से मिले थे कम वोट

Kedarnath By Election: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को केदारनाथ सीट पर मनोज रावत को चुनावी दंगल में उतारा है। मनोज रावत के नाम पर कांग्रेस क राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुहर लगाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज रावत को टिकट देने की वकालत पार्टी के बड़े नताओं ने दिल्ली में हुई बैठक में की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद मनोज रावत का नाम फाइनल कर दिया गया। दरअसल, केदारनाथ सीट भाजपा विधायक शैलारानी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसपर अब उपचुनाव होना है।

Manoj Rawat

वहीं, बद्रीनाथ और मैंगलोर में हाल ही में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित है और इस उपचुनाव के लिए कड़ी रणनीति बना रही है। दरअसल, राज्य प्रभारी ने पर्यवेक्षक सूची में दो नाम जोड़े, जिसे शुरू में राज्य अध्यक्ष ने तय किया था। इस कदम से कांग्रेस के भीतर कुछ मतभेद पैदा हो गए। इन चुनौतियों के बावजूद, पर्यवेक्षक दल ने अपना सर्वेक्षण पूरा किया।

13 संभावित उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को विचार के लिए भेजे। शुक्रवार को केंद्रीय नेताओं ने दिल्ली में प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ इन प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया था। जिसके बाद मनोज रावत का नाम फाइनल कर दिया गया। गौरतलब है कि शैला रानी रावत ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

लेकिन, साल 2017 के विधानसभा चुनावों में वह मनोज रावत से चुनाव हार गई थीं। 2022 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और फिर से जीत दर्ज की। इस दौरान मनोज रावत निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप सिंह रावत और शैला रानी रावत के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। कुलदीप सिंह को 22.11% वोट मिले थे, जबकि मनोज को 20.11% वोट मिले थे। शैला रानी 36.05% वोटों के साथ आगे रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+