उत्तरकाशी में​ जगन्नाथ मंदिर, पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बनेगा खास डेस्टिनेशन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में​ स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब पर्यटन के सर्किट में जोड़ने के लिए सरकार ने पहल की है।जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी के साल्ड गांव में भी करीब 12वीं सदी का बताया जाता है। ये मंदिर बीते दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। जब ओडिशा के अभिनेता सब्यसाची और अर्चिता ने मंदिर में दर्शन करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया।

Jagannath Temple Uttarkashi become special destination tourists local people in the field of tourism.

साल भर पहले उड़ीसा के एक व्यक्ति जनार्दन महापात्र अपने बेटी के एडमिशन के लिए देहरादून गए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की तलाश की थी। मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह 12वीं सदी का है। देहरादून से वापस लौटने के बाद उन्होंने मंदिर की जानकारी सब्यसाची और अर्चिता को दी। जिसके बाद सब्यसाची ने मंदिर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया।

इसके बाद मंदिर की खूबसूरती को देखते हुए राज्य सरकार ने भी इसे ​पर्यटन से जोड़ने का निर्णय लिया। अब प्रशासन इस पर काम कर रहा है। विश्व पर्यटन दिवस पर प्रशासन और टूरिज्म से जुड़े लोगों ने जगन्नाथ मंदिर तक नए ट्रेकिंग को पूरा किया। उत्तरकाशी में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए पर्यटन विभाग और प्रशासन हर बार नई पहल करता है।

बीते साल विश्व पर्यटन​​ दिवस पर उत्तरकाशी के प्रसिद्ध वरुणावत पर्वत पर वी सर्किट को तैयार किया गया। जिसके जरिए पर्यटक इस ट्रेक को पार कर रोमांच को महसूस कर सकें। इस बार प्रशासन ने जगन्नाथ मंदिर तक एक नया ट्रेक तैयार कर इसे नए सर्किट के तौर पर विकसित करने की प्लानिंग की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मंदिर को दिव्य व भव्य और विकसित करने के लिए बाकायदा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इसका अनुरोध किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी भगवान जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यकरण करने की तत्काल सहमति दे दी। गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 21 पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार केंद्र सरकार की योजना मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के भगवान जगन्नाथ मंदिर को भी मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सम्मलित करके विकसित किया जाएगा। बताया जाता है कि 12वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड़ में जग्गनाथ मंदिर की स्थापना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+