केदारनाथ उपचुनाव में रोचक हुआ मुकाबला,ससुर ने बहू की कराई राजनीति में एंट्री, अब हो गए आमने-सामने,जानिए कैसे
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा ने आशा नौटियाल तो कांग्रेस ने मनोज रावत पर दांव खेला है। दोनों ही केदारनाथ सीट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं और आशा नौटियाल दो बार तो मनोज रावत एक बार के विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
इस बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने तरीके से चुनाव को जीतने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सबसे रोचक मुकाबला केदारघाटी में अब प्रचार के दौरान ससुर और बहू में ही देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि ससुर ने ही बहू को राजनीति में एंट्री कराई लेकिन अब बहू ससुर के सामने और खिलाफ प्रचार करते हुए नजर आएगी।

हरक के सामने अनुकृति को उतारा
बात हो रही है भाजपा नेत्री अनुकृति गुंसाई और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की। हरक सिंह रावत पहले से ही केदारनाथ में एक्टिव नजर आ रहे हैं। हरक सिंह भी केदारनाथ से दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने मनोज रावत पर ही विश्वास जताया। हालांकि हरक ने मनोज को आशीर्वाद देकर प्रचार में जुट गए। इस बीच भाजपा ने हरक की काट निकालने के लिए अनुकृति गुंसाई को मैदान में उतारा है।
प्रचार में जुटी अनुकृति
अनुकृति ने केदारघाटी में प्रचार की कमान भी संभाल ली है। वह आशा नौटियाल के साथ जन संपर्क में जुट गई है साथ ही गांव गांव प्रचार के लिए घूमने लगी हैं। ऐसे में हरक सिंह और अनुकृति गुंसाई अब एक दूसरे केे खिलाफ प्रचार करते हुए नजर आ जाएंगे। बता दें कि हरक सिंह रावत पहले भाजपा में रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए।
हरक ने ही कराई बहू की एंट्री
कांग्रेस में एंट्री के साथ ही उन्होंने अपनी बहू अनुकृति गुंसाई को भी कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके बाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव में हरक को टिकट नहीं दिया और अनुकृति गुंसाई को लैंसडोन से चुनावी मैदान में उतारा। लेकिन वह हार गई। लोकसभा चुनाव के दौरान अनुृकृति गुंसाई ने भाजपा के गढ़वाल से प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में वोट की अपील की। इसके बाद भाजपा ज्वाइन की। अब अनुकृति गुंसाई भाजपा की प्रत्याशी के पक्ष में केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार में जुट गई हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications