उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के किए दर्शन, 10 करोड़ रुपए दिए दान, जानिए क्या कहा
उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने 10 करोड़ रूपये भी दान भी किये। बदरीनाथ केदारनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति [बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उद्योग पति मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी भी भेंट की।
अंबानी ने कहा कि वे लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन वर्तमान जैसी व्यवस्थाएं पहले कभी भी देखने को नहीं मिली। अंबानी ने कहा कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी।

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी विशेष विमान से बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उनका तुलसी माला के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान बद्री विशाल में पूजा कर अर्चना करते हुए देश की सुख समृद्धि की कामना की।
अंबानी परिवार की बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ पर अटूट विश्वास है।अंबानी परिवार हर बार केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर समिति को विशेष दान करने के साथ ही पूजा अर्चना भी कराते हैं। बेटे की शादी में भी मुकेश अंबानी ने केदारनाथ व बद्रीनाथ को विशेष आमंत्रण भेजा था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से मुकेश अंबानी व उनके साथ पहुंचे अन्य लोग दो हेलिकॉप्टर से बदरी-केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मुकेश अंबानी सुबह करीब 8:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह 8:30 बजे हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
बदरी-केदार में विशेष पूजा अर्चना के बाद देहरादून एयरपोर्ट से विमान से वापस रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन शुरू हो जाएगा। 23 अक्टूबर को यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इसके बाद 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इस बार केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट गया है।
बद्रीनाथ में अब तक कुल 14 लाख 53 हजार 827 तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंच चुके हैं, जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है। बीते वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में कुल 14 लाख 35 हजार 341 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे थे। ऐसे में कपाट बंद होने तक बदरीनाथ धाम में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications