IMA पीओपी में अंतिम पग भरने और कसम परेड के बाद देश को मिले 355 सैन्य अफसर, 39 विदेशी कैडेट भी हुए पासआउट

देहरादून​ स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से आज शनिवार को 394 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें से 355 कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हो गए।

जबकि 39 मित्र देशों के कैडेट्स भी इंडियन मिलिट्री अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद पास आउट हुए हैं। उत्तरी कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने भारतीय सैन्य अकादमी में परेड की सलामी ली।

IMA Passing Out Parade 2024 After taking last step swearing parade country got 355 military officers 39 foreign cadets also passed out

उन्होंने युवाओं अफसरों को हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। भारतीय सैन्य अकादमी में प्रथम कदम के साथ ही शनिवार को 355 नौजवान युवा कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। अकादमी से 394 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इसमें 39 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं।

पासिंग आउट परेड में कैडेट के परिजन के साथ ही कई गणमान्य शामिल हुए। अकादमी के ऐतिहासिक चैटवुड भवन के ठीक सामने परंपरागत रूप से पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। रिव्यूइंग अफसर के रूप में उत्तरी कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने परेड की सलामी ली।

चेटवुड ड्रिल स्क्वायर से कैडेट आगे बढ़कर कदमताल करते हुए विजय धुन पर परेड मार्च करते नजर आए। इसके बाद रिव्यूइंग अफसर ने परेड का निरीक्षण किया। इस बीच सेना के हेलीकॉप्टरों ने सेना में इन जांबाज अफसरों का स्वागत करते हुए आसमान से पुष्प वर्षा की।

भारतीय सैन्य अकादमी में 154 नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स को पास आउट करने वाले ये कैडेट सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हुए हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान पीपिंग सेरेमनी भी हुई। सेरेमनी में कैडेट्स के परिजनों ने कैडेट के कंधों पर बैच पहनाया। अकादमी में इस बार स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर प्रवीण सिंह को मिला है।

1932 में अस्तित्व में आई भारतीय सैन्य अकादमी से अब तक 65,628 जैंटलमैन कैडेट पास आउट हुए हैं। इसमें मित्र देशों के 2953 कैडेट्स भी शामिल हैं। आईएमए में आज 154वां नियमित और 137वां तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स संपन्न हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+