पूर्व सीएम हरीश रावत ने की नंगे पांव पदयात्रा, भाजपा बोली-हाईकमान मे अपने नंबर बढ़ाने की जुगत मे लगे हैं हरदा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवा बेरोजगारों के प्रति एकजुटता व समर्थन में नंगे पांव डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पदयात्रा की।

पहले अंकिता हत्याकांड और अब युवा बेरोजगारों की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सक्रियता बढ़ाते जा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवा बेरोजगारों के प्रति एकजुटता व समर्थन में नंगे पांव डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पदयात्रा की।
उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने पर लगे
Recommended Video
पूर्व सीएम हरीश रावत लगातार उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने पर लगे हैं। पहले अंकिता केस को लेकर 24 घंटे का धरना और अब युवा बेरोजगारों के लिए नंगे पांव पदयात्रा कर हरदा लगातार धामी सरकार की मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में सर्वाधिक बेरोजगारी है, यहां भर्तियों के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। युवाओं को कभी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कभी विधानसभा तो कभी लोकसेवा आयोग के झमेले झेलने पड़ रहे हैं। पिछले छह साल से लोक सेवा आयोग की भर्तियां रुकी पड़ी हैं। अधियाचन जाने के बाद भी पद वापस ले लिए जाते हैं। जिन युवाओं ने किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा किया, वह खाली घूम रहे हैं। नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के अंदर बेहद गंभीर स्थिति बनी है। बेरोजगारों के प्रति अपनी भावनात्मक एकता प्रकट करने के लिए वह नंगे पांव पदयात्रा कर रहे हैं।
मंडुवा वर्ष मनाने का संकल्प
इससे पहले सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने राजपुर स्थित अपने आवास में नव वर्ष पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद व व्यंजनों को समर्पित मंडुवा वर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंडुवा वर्ष मनाने का संकल्प लिया। बाजरा, झंगोरा, भटवाणी, कंडाली का साग, भांग की चटनी का स्वाद चखाया। उधर पूर्व सीएम हरीश रावत के विरोध को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के कोदा झंगोरा के जरिये पहाड़ प्रेम और बेरोजगारों के हितैषी होने के प्रदर्शन को आडंबर करार देते हुए कहा कि वह इस आड़ मे पार्टी हाईकमान मे अपने नंबर बढ़ाने की जुगत मे लगे हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज पूर्व सीएम बेरोजगारों की चिंता करते हुए पद यात्रा कर रहे है, लेकिन तब वह चुप आँखे बन्द कर रहे थे, जब राज्य मे नौकरियों से लेकर संसाधन लुट रहे थे। उनके कार्यकाल मे तमाम भर्ती घोटाले हो गए और वह चुपचाप अंजान बनकर रहे। वहीं विधान सभा भर्ती घोटाला भी उनकी नजर मे था और पहले पूर्व विस अध्यक्ष का बचाव और फिर रक्षात्मक मुद्रा मे लौट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उस काल को घपले घोटालों के काल के रूप मे जाना जाता है। कई बार घड़ियाली आंसू और राजनेतिक वनवास पर जाने की बात कहने वाले हरदा अब खुद को कांग्रेस की राजनीति मे बने रहने के लिए लगातार सियासी नौटंकिया कर रही है। चौहान ने कहा कि हरदा के झलसे मे कांग्रेसियों का टोटा इस बात को पुख्ता कर रही है की वह जनता के साथ अपनो का भी विश्वास खो चुके है और अपनी असहज स्थिति से बचने के लिए सियासी नौटंकी कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications