हरिद्वार में लाखों रुपये के फर्जी लोन घोटाले का खुलासा, वकील और 5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Haridwar SMFG India Home Finance loan Scam: हरिद्वार के ज्वालापुर में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी विक्रेता और खरीदार बनाकर एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी से 38.58 लाख रुपये का लोन हड़पने का आरोप है। कंपनी के शाखा प्रबंधक हर्षपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक अधिवक्ता समेत 6 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फर्जी दस्तावेजों और रजिस्ट्री का इस्तेमाल कर संपत्ति की खरीद-फरोख्त दिखाई गई, जिससे लोन राशि फर्जी तरीके से प्राप्त की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है।

फर्जी दस्तावेजों से लोन हड़पने का खेल
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, मामला संत भवन आर्यनगर ज्वालापुर में स्थित एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी का है। लक्सर तहसील की एक जमीन पहले सुखपाल के नाम पर थी, जिसे बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए मच्छला देवी के नाम दर्ज कराया गया। मच्छला देवी और रवि कश्यप ने मिलकर फर्जी खरीद-फरोख्त दिखाई और रवि कश्यप ने खुद को खरीदार बताकर कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया। कंपनी ने अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल द्वारा प्रमाणित टाइटल रिपोर्ट के आधार पर 38.58 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया।
चेक और दस्तावेजों का दुरुपयोग
28 मई 2025 को कंपनी ने मच्छला देवी के नाम 37.29 लाख रुपये का चेक जारी किया, जिसे रवि कश्यप की पत्नी पायल को सौंपा गया। 4 जुलाई को मच्छला देवी ने जमीन रवि कश्यप को बेची, लेकिन दस्तावेजों की जांच में पूरा लेनदेन संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि अधिवक्ता ने विक्रेता और खरीदार की पहचान की पुष्टि के नियमों की अवहेलना की। फर्जी रजिस्ट्री के बाद संपत्ति को सेठपाल सैनी को बेचने का दिखावा किया गया और पहले से जारी चेक का दुरुपयोग किया गया।
ये भी पढ़ें Bucket Scam क्या है? अरुणाचल प्रोफेसर ने ₹2,500 में एक बाल्टी खरीदी! ₹55,000 की रिश्वत कमाई-CBI ने पकड़ा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
मामले में परविंदर सैनी ने 14 लाख रुपये अपने खाते में लेने का आरोप स्वीकार किया। पुलिस ने रवि कश्यप, उनकी पत्नी पायल, मच्छला देवी, अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल और अन्य अज्ञात एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता को देखते हुए जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ं Passport Scam In Patna: असली पासपोर्ट और नकली चेहरा, सऊदी कंपनी के इंटरव्यू में खुला फ़र्ज़ीवाड़े का राज़












Click it and Unblock the Notifications