हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,पुलिस ने छापेमारी के साथ ही लिया एक्शन
Haridwar news: हरिद्वार में चाइनीज मांझे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों पर सख्ती दिखाते हुए अभियान छेड़ दिया है। डीएम और एसपी के आदेश के तुरंत बाद जिलेभर में शहर से लेकर देहात तक पुलिस और प्रशासन की टीम ने चाइनीज मांझे के खिलाफ छापेमारी अभियान छेड़ा हुआ है।
बुधवार की शाम कनखल क्षेत्र में एक हाइड्रा चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था। सांस की नली कटने के कारण उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद डीएम कर्मेंद्र सिंह ने मांझे की बिक्री पर रोक और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी दिए।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्वालापुर में एसडीएम अजयवीर सिंह और सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने पीठ बाजार, चौक बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बनी पतंग मांझे की दुकानों पर छापा मारा।
कनखल, श्यामपुर, बहादराबाद सहित तमाम इलाकों में पुलिस ने भारी मात्रा में मांझा जब्त किया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मांझा बेचने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। शहर क्षेत्र में चल रहे चैकिंग अभियान का पर्यवेक्षण एसपी सिटी पंकज गैरोला द्वारा किया गया। यह अभियान नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों जैसे राजा गार्डन, देश रक्षक चौक, चौक बाजार कनखल, बंगाली मोड़, खड़खड़ी बस अड्डा, हर की पैड़ी, रेल चौकी, रानीपुर मोड़, ज्वालापुर बाजार, सुभाष नगर, गैस प्लांट, शिवालिक नगर, रोशनाबाद और रावली महदूद आदि कई सारे स्थानों में पुलिस की कई टीमों द्वारा एक साथ चलाते हुए कार्रवाई की गई-
कोतवाली ज्वालापुर---
- आरोपितों के विरुद्ध धारा 125, 223 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मुकदमें दर्ज किये गये।
- बरामदगी--
- कुल 150 पेटी अवैध चाइनीस मांझा (लगभग 1000 चरखियाँ )
थाना कनखल--
- बरामदगी--
- 01 अदद पेटी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा
थाना सिडकुल--
- बरामदगी -- 40 बंडल चाइनीज़ मांझा












Click it and Unblock the Notifications