Haridwar News: तंत्र मंत्र या अंध विश्वास, माता-पिता ने 5 साल के मासूम को गंगा में डुबाया, जानिए क्या है वजह

Haridwar News उत्तराखंड के हरिद्वार को बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। आरोप है कि मां बाप ने अपने 5 साल के मासूम का हर की पैड़ी में गंगा में डुबोकर मार डाला। घटना के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।

 Haridwar News: Tantra mantra or blind faith, parents drowned 5 year old innocent child in Ganga

आसपास के लोगों ने मासूम के माता पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी मां बाप और मौसी को गिरफतार कर लिया। साथ ही मामले की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तंत्र मंत्र बताया है जबकि कुछ लोग इसे अंध विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।

घटना बुधवार की बताई जा रही है। दिल्ली का एक परिवार अपने 5 साल के बच्चे को लेकर हर की पैड़ी पर पहुंचा। परिवारजनों ने यहां बच्चे को ब्रह्मकुंड में ले जाकर गंगा में डुबो दिया। इतना ही नहीं यह लोग उसे कई बार गंगा में डुबोते रहे। ये देखकर वहां अफरा तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह से बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच वहां पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि मासूम को ब्लड केंसर था। डॉक्टरों ने भी अब बच्चे के बचने से इनकार कर दिया था।

इस बीच किसी ने परिजनों को हरिद्वार ले जाकर गंगा में डुबाने की बात की। जिसको मानकर माता पिता मासूम को लेकर हरिद्वार पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। परिजन तब भी उसे गंगा में डुबोते रहे। साथ में परिवार की मौसी भी थी।

पुलिस ने तीनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि बच्चे के माता पिता और मौसी जो कि पंडित के रूप में नजर आई, तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की सारी रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+