Haridwar news जेल में चल रही थी रामलीला, सीता की खोज में निकले वानर बने कैदी, पलक झपकते फरार, मचा हड़कंप

Haridwar news: हरिद्वार की जेल से दो कैदी फरार हो गए। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। जिसमें दोनों कैदी वानर का किरदार निभा रहे थे। जो कि रात में मौके का फायदा उठाकर दीवार फांद कर भाग निकले।

दशहरा पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इससे पूर्व रामलीला का मंचन भी हो रहा है। जिसका आज समापन होना है। जगह जगह रामलीला का मंचन हो रहा है। इस बीच हरिद्वार से एक बड़ा मामला सामने आया।

Haridwar news Ramleela going on in jail two prisoners escaped as monkeys during staging Sita search created a stir

हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में हर बार की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। रामलीला और जेल में हो रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले। मंचन के दौरान सीता की खोज हो रही थी, उधर दो वानर रूपी कैदी दीवार फांद कर भाग निकले।

जघन्य अपराधी है दोनों
जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा निवासी राजकुमार के तौर पर की गई है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश जारी है।

आजीवन कारावास काट रहा था कैदी
पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था।

सुरक्षा को लेकर सवाल
वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है कि जेल में रामलीला के अलावा कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। वहां एक सीढ़ी लगी हुई थी, जहां से दोनों कैदी फरार हो गए। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद से लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। जल्द ही कैदियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+