खानपुर का खण्ड शिक्षाधिकारी 10 ह​जार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, शिक्षक को क्लीन चिट देने के लिए मांगी घूस

उत्तराखंड में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन जारी है। एक बार विजिलेंस ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर के खण्ड शिक्षाधिकारी अयाजुद्दीन को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खंड शिक्षाधिकारी ​शिक्षक के खिलाफ चल रही जांच में क्लीन चिट देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

haridwar Khanpur Block Education Officer arrested bribe10 thousand demanded give clean chit teacher

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम पोर्टल पर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसकी विभागीय जांच खण्ड शिक्षाधिकारी खानपुर हरिद्वार द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता/अध्यापक को जांच में क्लीन चिट देने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की। जिसके क्रम में आज 12 जुलाई को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अयाजुद्दीन, खण्ड शिक्षाधिकारी, खानपुर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ​

जिसके बाद विजिलेंस की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

विजिलेंस द्वारा अपील की गई है कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+