हल्द्वानी गया था अपने काम से, लगा फंस गया, लौटने की थी तैयारी, फिर हुआ ये... बाहर से गए व्यक्ति की आंखों देखी

हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद से उत्तराखंड अलर्ट मोड पर है। इस घटना से हल्द्वानी के साथ ही बाहर से आए कई लोग प्रभावित हुए हैं। जो कि हल्द्वानी किसी काम से पहुंचे हुए थे। जो लोग किसी काम से गुरूवार देर रात हल्द्वानी पहुंचे, उन्हें पहुंचकर पता चला कि कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसके बाद कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसा ही आंखों देखी मामला वन इंडिया के सामने आया है।

Haldwani violence eyewitness gone to my work, felt stuck preparing to return, then this happened... I saw thes of the person who had gone from outside.

उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाॅक के प्रधान प्रवीन प्रज्ञान ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि कई दिनों से वे हल्द्वानी स्थित समाज कल्याण विभाग निदेशालय में क्षेत्र की समस्याओं के लिए जाने के लिए संपर्क कर रहे थे। इस बीच उन्हें निदेशालय से 9 फरवरी का समय मिला। प्रवीन 8 फरवरी को अपने काम के लिए देहरादून से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।

इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की हल्द्वानी में हुए संघर्ष की जानकारी नहीं थी। प्रवीन जैसे ही हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे तो वहां माहौल देखकर घबरा गए। वहां हर तरफ अफरा तफरी का माहौल देखा। तो डर गए। एक बार सोचा कि वापस हो जाउं। लेकिन कई महीनों से जिस काम के लिए वे लगे थे। वो आज पूरा होना था तो वे आगे बढ़़े। लेकिन सबसे बड़ी समस्या थी रूकने की।

रात में ऐसा माहौल कि आगे जाने में भी डर लग रहा था। जिस जगह पर वे रूके वो जगह घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थी। हर तरफ पुलिस नजर आ रही थी। कुछ गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी मिला, उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया और प्रवीन को भी वापस जाने को कहा।

प्रवीन ने अपना पूरी बात रखी। पुलिसकर्मी ने किसी तरह उनकी रूकने की व्यवस्था की। आज सुबह वे किसी तरह निदेशालय पहुंचे और काम होते ही देहरादून के लिए लौट आए। प्रवीन ने अपने सामने हल्द्वानी की पूरी घटना को देखा तो वे डरे हुए हैं। हालांकि उन्होंने पुलिस कर्मियों की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+