Haldwani Violence: घायल हुए महिला समेत अन्य पुलिसकर्मियों, पत्रकारों से मिले सीएम धामी, जाना हाल
उत्तराखंड के हल्द्वानी में उप्रद्रवियों भयानक हिंसा को अंजाम दिया। यहां पर कोर्ट के आदेश पर अवैध तरीके से बने मदरसे और मज्जिद के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करने पहंंचाा था, जिसका जमकर लोगों ने विरोध किया और भीड़ ने जमकर तोड़-फोड़ और आगजनी की।

इस घटना के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी पहुंचे। सीमए धामी ने मौके का दौरा किया साथ ही इस हिंसा में घायल हुई महिला समेत अन्य पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।
बता दें नगर निगम की मदरसे पर की गई कार्रवाई के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान उप्रद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मियो, प्रशासन और पत्रकारों को निशाना बनाया था। इस घटना में जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं वहीं छह लोगों की मौत हुई।
सीएम धामी ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया जहां पर हर जगह हिंसा के निशान नजर आ रहे थे। सीएम पुष्कर सिेंह धामी ने उप्द्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ ऐक्शन का आगाज कर दिया है।
सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकारों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज करवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा "जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट मौजूद है सभी उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है, उन पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications