पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा, हाईअलर्ट पर सरकार, हल्द्वानी हिंसा से जुड़ी 10 बड़ी बातें, अब तक का अपडेट
हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद धामी सरकार हाईअलर्ट पर है। इस बीच पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। पुलिस ने उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।। इधर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक बार फिर शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर बनीं अवैध धार्मिक संरचनाओं कोको ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। दर्जनों वाहन पेट्रोल बम से जला डाले। बवाल में अब तक प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
10 बड़ी बातें-
- गुरूवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने से अतिक्रमण हटाने के लिए मलिक के बगीचे में टीम पहुंची। इस बीच लोग भी वहां आ गए। जो कि विरोध करने लगे।
- करीब 5 बजे हंगामा हो गया। इस बीच अतिक्रमण तोड़ने लगा। लोगों ने जेसीबी को तोड दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे। जबाव में उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई। जिसमें पुलिस व पत्रकार घायल हो गए। करीब 6:30 बजे उपद्रवियों ने थाना फूंका। माहौल तनाव पूर्ण हो गया।
- सीएम धामी ने देहरादून में हाईलेवल मीटिंग की और उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए।
- करीब 8 बजे शहर में कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ।
- शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि में कहा कि कल तीन तरीके से हमला हुआ था। पहले पत्थरबाजी की गई। फिर पेट्रोल पंप जलाया और फिर थाना फूंका गया।
- डीएम ने कहा कि पंद्रह.बीस दिन से हल्द्वानी में अलग.अलग जगहों पर और उससे पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर भी अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई हैं।
- डीएम ने कहा कि किसी विशेष संपत्ति को टारगेट करके नहीं किया गया। किसी को उकसाने की कोशिश नहीं की गई लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।
- शुक्रवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
- मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था एपी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।
- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी हल्द्वानी पहुंच गए। उनका कहना है कि वे जमीनी स्तर पर हुई घटना की सच्चाई जानने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications