हल्द्वानी नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की कितनी है संपत्ति,जानिए कौन है करोड़पति,किसके पास ज्यादा पैसा
Haldwani nagar nigam seat: कुमाऊं की सबसे बड़ी और हॉट सीट नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रहा है। भाजपा के प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी दोनों छात्र राजनीति से निकलकर मेयर के लिए आमने सामने हैं।
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। आइए जानते हैं किसकी संपत्ति कितनी है। संपत्ति के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से कई आगे हैं।

भाजपा के प्रत्याशी प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने जो ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार उनकी पत्नी और बच्चों के पास 86 हजार रुपये ही नकद हैं। व्यवसाय और खेती से वो मासिक 75,335 रुपये कमाते हैं। गजराज बिष्ट ने टैक्स के रूप में वर्ष 2023-24 में एक लाख रुपये चुकाए हैं।
उनकी पत्नी और बेटे के खातों में मिलाकर 24 लाख 93 हजार रुपये हैं। कृषि भूमि के मामले में गजराज बिष्ट के नाम एक करोड़ रुपए की जमीन है। पत्नी के नाम 98 लाख की अकृषि लैंड है। उनके पास सवा करोड़ का आवासीय भवन और 52 लाख का एक और घर है। पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है। परिवार के पास दो कार और किसी प्रकार को लोन नहीं है।
ललित जोशी ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके और उनकी पत्नी के खाते में कुल 88 हजार रुपये हैं। स्वयं और पत्नी के पास 138,207 की नकदी है। ठेकेदारी के माध्यम से वो मासिक 1.40 लाख रुपए कमाते हैं। टैक्स की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने 180,606 रुपए का रिटर्न भरा है।
अपने शपथ पत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा है कि उनके पास 1.23 करोड़ की कृषि भूमि है। उनकी पत्नी के नाम 93 लाख रुपए जबकि बेटी के नाम 4.80 लाख रुपए की कृषि भूमि है। पत्नी के नाम पर 40 लाख रुपए मूल्य का एक भूखंड भी है। ललित जोशी के अनुसार संयुक्त खाते से जुड़ा 18.20 लाख के अलावा 4.36 लाख रुपए का गोल्ड लोन का कर्ज है। उनके और पत्नी के पास 450 ग्राम सोना है। पत्नी के पास एक ढाई लाख रुपए कीमत की गाड़ी है।
भाजपा के प्रत्याशी प्रत्याशी गजराज बिष्ट संपत्ति का ब्यौरा-
- एक करोड़ रुपए की कृषि भूमि
- व्यवसाय और खेती से मासिक कमाई 75,335 रुपये
- टैक्स के रूप में वर्ष 2023-24 में एक लाख रुपये चुकाए
- सवा करोड़ का आवासीय भवन और 52 लाख का एक और घर
- पत्नी और बच्चों के पास 86 हजार रुपये ही नकद
- उनकी पत्नी और बेटे के खातों में मिलाकर 24 लाख 93 हजार रुपये
- पत्नी के नाम 98 लाख की अकृषि लैंड
- पत्नी के पास 100 ग्राम सोना
- किसी प्रकार को लोन नहीं
- परिवार के पास दो कार
कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी संपत्ति का ब्यौरा-
- उनके और उनकी पत्नी के खाते में कुल 88 हजार रुपये
- स्वयं और पत्नी के पास 138,207 की नकदी
- ठेकेदारी के माध्यम मासिक कमाई 1.40 लाख रुपए
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने 180,606 रुपए का रिटर्न भरा
- उनके पास 1.23 करोड़ की कृषि भूमि
- पत्नी के नाम 93 लाख रुपए जबकि बेटी के नाम 4.80 लाख रुपए की कृषि भूमि
- पत्नी के नाम पर 40 लाख रुपए मूल्य का एक भूखंड भी
- उनके और पत्नी के पास 450 ग्राम सोना
- संयुक्त खाते से जुड़ा 18.20 लाख के अलावा 4.36 लाख रुपए का गोल्ड लोन का कर्ज
- पत्नी के पास एक ढाई लाख रुपए कीमत की गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications