हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में शामिल 68 उपद्रवी पहुंचे जेल, पेट्रोल और जिंदा कारतूस भी मिले, जानिए कनेक्शन
बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नैनीताल पुलिस ने आज दो नामजद सहित 10 और उपद्रवी गिरफ्तार किये। अब तक कुल 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रवियों के पास से 09 लीटर पेट्रोल और 02 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

इस बीच पुलिस के लिए साजिश का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अब भी पहेली बनी हुई है। पुलिस को अब्दुल मलिक के घर की कुर्की करने पर पुलिस को विदेशी घड़ियां व बेशकीमती घरेलू सामान ही नहीं, बल्कि पांच से सात जिंदा कारतूस भी मिले हैं। कुर्की के दौरान उसके घर से पिस्टल के जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस कारतूसों को अवैध मान रही है। जिसके बाद से अब्दुल के कनेक्शन दूसरे मामलों में भी जोड़े जाने लगे हैं।
पुलिस इस पूरे प्रकरण में छह वांटेड के घरों की कुर्की कर चुकी है। सोमवार को दो वांटेड तस्लीम कुरैशी व वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा को पकड़ लिया है। मलिक समेत चार अब भी फरार हैं। इस बीच अब्दुल मलिक के विदेश भागने की आशंका के चलते लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है।
बहरहाल, मलिक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। वांटेड मलिक समेत चार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उपद्रवियों के घरों की कुर्की हो चुकी है। जल्द वांटेड को गिरफ्तार किया जाएगा। बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण को हटाने के लिए गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर लोगों ने पहले पथराव किए जिसके बाद से माहौल बिगड़ा।
इसके बाद आगजनी की घटना हुई और उपद्रवियों ने बवाल काटा। पुलिस कर्मी किसी तरह से वहां से बचकर आए। जिसके बाद से पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया। अब रात को छोड़कर कर्फ्यू में ढील दी गई है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में पुलिस को मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का इंतजार है। जिसके बाद इस साजिश का पूरा पर्दाफाश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications