Kedarnath dham में नजर आएगी भव्य 60 क्विंटल वजनी कांसे की 'ऊँ' आकृति, देखिए अद्भुत नजारा
केदारनाथ धाम में 60 क्विंटल वजनी कांसे के भव्य ऊँ की आकृति को गोल प्लाजा में स्थापित किया जाएगा। इससे मंदिर ओर भव्य नजर आएगा।

केदारनाथ धाम में ऊँ की आकृति को स्थापित किया जाएगा। 60 क्विंटल वजनी कांसे के भव्य ऊँ की आकृति को गोल प्लाजा में स्थापित किया जाएगा। गोल प्लाजा मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है। इससे मंदिर ओर भव्य नजर आएगा।
Recommended Video
गोल प्लाजा में ऊँ की आकृति स्थापित की जाएगी
केदारनाथ में आई आपदा के बाद से जिस तरह केदारपुरी को नुकसान हुआ उस सुंदरता को बनाने के लिए अब पुर्ननिर्माण में कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जो कि मंदिर परिसर को ओर सुंदर ओर भव्य बनाएंगे। इसी उद्देश्य से केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊँ की आकृति स्थापित की जाएगी। इसका जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है।
गुजरात के बडौदा में तैयार किया गया
जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 60 क्विंटल वजन की ऊँ आकृति को कांसे से बनाया गया है। जिसे गुजरात के बडौदा में तैयार किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लोनिवि ने हाइड्रा मशीन की मदद से ऊँ आकृति को गोल प्लाजा में स्थापित करने के लिए ट्रायल किया, जो पूरी तरह से सफल रहा। इसके चारों तरफ से तांबे से वेल्डिंग की जाएगी। साथ ही मध्य हिस्से के साथ ही किनारों को भी सुरक्षित किया जाएगा, जिससे बर्फबारी से इसे नुकसान न हो। एक सप्ताह में ऊँ आकृति को स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications