GOOD NEWS: उत्तराखंड आवास नीति को मंजूरी,विद्युत उपभोक्ताओ को सब्सिडी,जानिए धामी कैबिनेट के फैसले
Uttarakhand cabinet decision: उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट ने उत्तराखंड आवास नीति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विद्युत उपभोक्ताओ को राहत देते हुए सब्सिडी देने का फैसला लिया गया। कैबिनेट ने उसे अनुमोदन दे दिया है। हालांकि अगर कोई उपभोक्ता गलत उपयोग करेंगे तो उससे दोगुना वसूला जाएगा।
बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 22 विषय रखे गए। उत्तराखंड आवास नीति को मंजूरी मिली जिसमें ईडब्ल्यूएस वालों और 5 लाख तक की सालाना कमाई वालों को इसका फायदा मिलेगा। 30 जून के एन्ड में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पूरे साल का पेंसनरी बेनिफिट नोशनल इनक्रीमेंट दिया जाएगा।

साथ ही वाहन चालकों को वर्दी भत्ता 3 हजार मिलेंगे। जो पहले 2400 था। कैबिनेट ने डॉक्टरों के इनक्रीमेंट को लेकर भी फैसला लिया है।
कैबिनेट के अन्य फैसले:
- मानवाधिकार आयोग में विभाग अध्यक्ष के रूप में वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे
- शिक्षा विभाग में लिंग परिवर्तन करने के लिए अभी तक कोई प्रावधान नहीं दिया गया, अब नाम परिवर्तन करना होगा आसान
- गौ सदन को लेकर हुआ फैसला शहरी इलाकों में शहरी विकास विभाग और ग्रामीण इलाकों में पंचायते ये बनाएंगी, प्रोत्साहन के लिए भी प्रावधान होगा
- प्रदेश ट्रांसजेंडर बोर्ड के गठन को मंजूरी
- 2022 में 21 दिन की हड़ताल क़ानून गो की हुई थी उसे उपर्जित अवकाश के रूप में देने को मंजूरी
- सेब माल्टा गलगल का वित्त विभाग के अनुमोदन से अब विभाग ही इनका न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर सकेगा
- रेरा के वार्षिक पर प्रतिवेदन को विधानसभा में के पटल पर रखने की मंजूरी
- शैक्षिक भ्रमण के लिए भारत दर्शन योजना ये उच्च शिक्षा के लिए होगा, छात्रों को कराया जाएगा
- दर्शन साथ ही शिक्षकों को भी भारत दर्शन कराया जाएगा प्रतिष्ठित संस्थान भी घुमाया जाएगा
- परिवहन निगम 100 नई बसें खरीदेगा
- LIG और lmiG को लेकर भी हुआ फैसला 9 लाख सेलिंग प्राइस होगा उपभोक्ता को 2 लाख की सब्सिडी दी जाएगी पर्वतीय इलाकों में बाखली बनाने को लेकर भी लोगो को मिलेगी सब्सिडी












Click it and Unblock the Notifications