उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों के लिए शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, अपनाएं ये प्रक्रियाएं
Uttarakhand job for women: उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
यह जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। अब आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। रेखा आर्या ने बताया कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे।
प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओ 6185 सहायिकाओं समेत कुल रिक्त 6559 पदों पर महिलाओं के लिए रोजगार मिलेगा। प्रदेश में लगभग सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया, जिससे वहां तैनात सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं। इससे सहायिकाओं के पद रिक्त हो गए। हाल ही में मंत्रिमंडल से आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद इसका शासनादेश जारी हो चुका है।
आवेदन लिंक वेबसाइट - www.wecd.uk.gov.in
पोर्टल - www.wecduk.in
ये हैं नियम-
- सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है आवेदन
- ये रिक्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई / मूल निवासी होना अनिवार्य
- आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गयी है
- आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं
- अधिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है












Click it and Unblock the Notifications