टिकट मिलते ही पौड़ी पहुंचे अनिल बलूनी,तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास, सीडीएस बिपिन रावत के नाम रखा
पौड़ी गढ़वाल सीट पर टिकट मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मोर्चा संभाल लिया है। बलूनी ने पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। जिसके लिए बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 15 करोड़ रूपए अवमुक्त किये हैं। यह अपनी तरह का पहला माउंनटेन म्यूजियम होगा।

पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम जिसका नाम हमारे प्रदेश की शान, देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। बलूनी ने कहा कि
इन दोनों प्रतिष्ठानों के बनने से पौड़ी नगर के पर्यटन को नयी गति मिलेगी।
गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय पौड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए बलूनी ने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा।
साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। बलूनी ने कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है।
देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं। बलूनी ने दावा किया कि भाजपा गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस जीत में अपनी भागीदारी करने की अपील की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत पौड़ी जिले के कई विधायक मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications