लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,दो बार के विधायक टिहरी सीट से दावेदार इस नेता ने छोड़ी पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक और टिहरी सीट से दावेदारी कर रहे विजयपाल सजवाण ने पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों का दावा है कि वह कल यानि शनिवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के बाद अब दो बार के विधायक विजयपाल सजवाण ने भी पार्टी छोड़ दी है। विजयपाल सजवाण प्रीतम सिंह के करीबी हैं। ऐसे में सजवाण के भाजपा में जाने से कई तरह की अटकलें लग रही है।
दो बार गंगोत्री विधानसभा के विधायक रहे कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण ने आज कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र भेजकर लिखा कि अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
पत्र में उन्होंने कहा कि आज मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूं। विजयपाल सजवाण का गंगोत्री विधानसभा में अच्छा खासा प्रभाव है। वे टिहरी लोकसभा से भी दावेदार रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications