उत्तराखंड में वनाग्नि ले चुकी है विकराल रुप, अब मौसम पर टिकी निगाहें, बारिश से मिल सकती है राहत
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने से भारी नुकसान
देहरादून, 20 अप्रैल। उत्तराखंड में वनाग्नि विकराल रुप ले चुकी है। 15 फरवरी से 19 अप्रैल तक उत्तराखंड का 1020.29 हेक्टेयर जंगल आग की जद में आ चुका है। गढ़वाल के मुकाबले कुमाऊं की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। आग अब जंगल से आबादी की तरफ बढ़ रही है। जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। वन विभाग भी अब लाचार नजर आ रहा है। हालात ये है कि देशभर में आग की घटनाओं में उत्तराखंड शीर्ष पर है। ऐसे में अब मौसम पर निगाहें टिकी हुई हैं। मौसम विभाग ने कम से कम चार जिलों में 20 से 22 अप्रैल के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज होने की उम्मीद लगाई है। जो कि वन विभाग और जंगलों की आग से बचाने में जुटे लोगों के लिए राहत की खबर है।

पांच राज्यों में उत्तराखंड शीर्ष पर
उत्तराखंड में वनाग्नि किस कदर विकराल रुप ले चुका है। उसको जानने के लिए ये आंकड़े ही काफी हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को देश में कुल 180 वनाग्नि की बड़ी घटनाएं दर्ज की गई जिसमें से 107 उत्तराखंड की है। विभाग के डेशबोर्ड में जंगल की आग की भयावहता के लिए देश के जिन पांच राज्यों को शीर्ष पर रखा गया। उनमें उत्तराखंड भी शीर्ष पर है। पिछले साल नवंबर से अब तक उत्तराखंड में 685 बड़े अग्निकांड दर्शा रखे हैं। उत्तराखंड की वन विभाग का डेश बोर्ड में मार्च से शुरू हुए फायर सीजन में 20 अप्रैल तक 739 घटनाएं दर्ज हैं। जिनमें 48 घटनाएं सुरक्षित क्षेत्रों की भी थी। कुल मिलाकर इस अवधि में 10.4514 हेक्टेयर अब तक जल चुका था। इसमें 15523 पेड़ों के नुकसान 29.67 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। लेकिन पशु पक्षी या अन्य जानवरों को कितना नुकसान हुआ है। इसका कोई जबाव नहीं हो सकता है। मंगलवार को वनाग्नि रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। उत्तराखंड स्थित श्रीनगर के आसपास के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। ये आग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्वॉयज हॉस्टल तक पहंंच गई।
चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बुधवार 20 अप्रैल से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने 20 से 22 अप्रैल के बीच उत्तराखंड के कुमाऊं में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है, तो पहाड़ों में ओले गिरने की संभावना भी दी है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कम से कम चार ज़िलों में 20 से 22 अप्रैल के बीच अच्छी बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। बीते हफ्ते दो दिन बारिश का दौर रहा था, जिसने गर्मी में कुछ राहत दी थी, लेकिन तबसे फिर तापमान चढ़ता ही दिखा। इस बीच देहरादून में एक बार फिर पारा चढ़ने से मुश्किल बढ़ती हुई दिख रही है। ऐसे में अब वन विभाग को मौसम से ही उम्मीदें हैं। वन विभाग ने पिछले साल की तरह हैलीकॉप्टर से आग बुझाने की भी मांग करने लगा है। जो कि पिछली बार भी प्रयोग में लाई जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications