उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में मिला ये बड़ा सम्मान, संसद में गूंजा 'ठंडो रे ठंडो' गीत

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग अवॉर्ड से नवाजा गया है।

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स (संसद) में ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड (जीबीए) कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया।

folk singer Narendra Singh Negi got big honor London song Thando Re Thando echoed Parliament

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रैमी रेंजर व जैक रैंकिंग ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। नरेंद्र सिंह नेगी को 50 सालों से लोकगीत व संगीत के साथ ही अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए जीबीए की ओर से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ब्रिटिश संसद में उनका मशहूर गीत ठंडो-रे-ठंडो गूंजा।

नरेंद्र सिंह नेगी के लिए ये सम्मान दोहरी खुशी लेकर आया है। 12 अगस्त को नेगी दा 75 साल के पूरे कर रहे हैं। इस उपलक्ष्य में देहरादून में उनके 101 गीतों के संग्रह पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा।

उत्तराखंड के गीत संगीत की बात जब भी होती है तो नरेंद्र सिंह नेगी का नाम सबसे पहले आता है। पहाड़ का शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो कि नेगी दा के गाने न सुनता हो। नरेंद्र सिंह नेगी का जन्म 12 अगस्त 1949 को उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी गांव में हुआ था नरेंद्र सिंह नेगी जी के पिता आर्मी में एक नायब सूबेदार के पद पर थे और उनकी माँ एक ग्रहणी थी।

नरेंद्र सिंह नेगी ने पहले फौज में जाने के लिए तैयारी की। लेकिन काफी मेहनत के बाद भी वह सेना में भर्ती नहीं हो सके। इसके साथ ही उनकी रुचि बचपन से ही संगीत में भी काफी थी। जिस वजह से वे संगीत के क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचे हैं। नरेंद्र सिंह नेगी ने अब तक लगभग 1500 से भी अधिक गाने लिखे और गाये हैं। नरेंद्र सिंह नेगी जी के परिवार में पत्नी उषा नेगी और उनके दो बच्चे कविलास और बेटी रितु नेगी है।

नरेंद्र सिंह नेगी ने अपना पहला गाना 1974 में रिकॉर्ड करवाया और यह लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया गया। इसके बाद नेगी दा ने 10 और गीतों की एक गीतमाला तैयार की और उसे एक ही कैसेट में एक एल्बम बनाकर लोगों के सामने पेश किया जिसका नाम था बुरांश। ये भी सुपरहिट रही। नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाली फिल्में चक्रचाल, घरजवें ,सुबेरो घाम, ओंसी की रात,ब्यो,कंठियों सी सूरज आयी,बँटवारु व कौथिग आदि कई फिल्मों में अपनी आवाज और संगीत दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+