रक्षाबंधन पर मां के साथ नानी के घर आया था पांच साल का मासूम,गुलदार उठाकर ले गया

रक्षाबंधन पर मां के साथ नानी के घर आए पांच साल के मासूम को गुलदार उठा ले गया। जो कि आंगन में खेल रहा था। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों में घटना के बाद से दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था। सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में गुलदार दिखा था।

Five year old innocent boy came grandmother house mother Rakshabandhan Guldar took away bouquet

पौड़ी जिले के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी रक्षाबंधन पर अपने पांच साल के मासूम के साथ मायके आई हुई थी। इसी दौरान पांच साल के बच्चे आदित्य को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल और पूरा इलाका खंगाल रहे हैं। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर सर्चिंग में जुटी है। म

ग्रामीणों ने बताया कि कोटा गांव के भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर वह सोमवार सुबह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई। दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने उत्साह के साथ राखी का पर्व मनाया।

देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर झाड़ियों में लापता हो गया। प्रशासन और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि घर से करीब डेढ़ किमी दूर बच्चे के अंग का हिस्सा बरामद हुआ है। ऐसे में अब मासूम के बचने की उम्मीद नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा था। सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में गुलदार दिखा था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+