उत्तराखंड: टिहरी में भयानक सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Five people died in road accident in Tehri

जानकारी के अनुसार, नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर सिलासु पुल के पास एक कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जाकर गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है। सभी लोग देहरादून से लाखामंडल की ओर जा रहे थे, लेकिन अचानक अनियंत्रित होने से कार के खाई में जाकर गिर गई। कार के खाई गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई है। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। सभी लोग लाखामंडल के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+