नैनीताल के जंगल की आग IAF स्टेशन के पास पहुंची, अलर्ट पर वायुसेना, 10 बड़े अपडेट्स

उत्तराखंड के हलद्वानी जिले के नैनीताल में लगी आग अब वायुसेना स्टेशन तक पहुंच चुकी है। 36 घंटे से अधिक समय से लगी आग के तेजी से फैलाव को देखते हुए वायुसेना अलर्ट पर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हलद्वानी जिले में नैनीताल के जंगल में लगी आग के नियंत्रण की तैयारियों को लेकर एक हाईलेवल बैठक बुलाई है।

नैनीताल के जंगल में लगी आग को नियंत्रित करने में वन विभाग की मदद के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) और भारतीय सेना को बुलाया गया है। आग बुझाने के काम में हेलीकॉप्टरों को लगाया है, स्थिति पर काबू पाने का प्रयास 36 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। इस दौरान कई हेक्टेयर जंगल खाक हो चुका है।

Fire in Nainital forest

सीएम धामी ने क्या कहा?
नैनीताल में लगी आग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जंगल की आग हमारे लिए एक चुनौती है। ये बहुत बड़ी आग है। हम सभी जरूरी जरूरतों के लिए काम कर रहे हैं। हमने सेना से मदद मांगी है। सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए हैं। मैं आज हलद्वानी में एक बैठक करने जा रहा हूं। हमने इस संबंध में देहरादून में भी एक बैठक की है। जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश करेंगे।"

इसके अलावा कल, 24 घंटे की अवधि के भीतर, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में जंगल की 26 घटनाएं सामने आईं। गढ़वाल में पांच घटनाएं सामने आईं। इस अवधि के दौरान कुल 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

नैनीताल के जंगल में आग की घटना के 10 बड़े अपडेट्स

  • लड़ियाकाटा एयर फोर्स, सातताल, सेनेटारिया गेठिया, फरसोली, मल्ला तिरछाखेत भावली, पटवाड़ागर ज्योलिकोट, भवाली रोड़ पाइंस तथा हल्द्वानी मार्ग गेठिया व ज्योलिकोट मार्ग के जंगलों में आग फैली है।
  • वन विभाग के कर्मचारी तथा सेना के जवानों के साथ ही अब वायु सेवा से भी आग पर नियंत्रण को लेकर मदद ली जा रही है।
  • शुक्रवार शाम को ही सेना के हेलीकॉप्टर नैनीताल झील, भीमताल झील तथा सातताल झील में रेकी को जुट गए थे। लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका।
  • शनिवार तड़के हेलीकॉप्टर से पानी भर जंगलों की आग पर नियंत्रण का अभियान शुरू कर दिया गया है।
  • जंगलों की आग पर नियंत्रण को लेकर सेना से हेलीकॉप्टर तथा टैंकरों की मदद ली जा रही है।
  • आग पर काबू पाने के लिए भारतीय सेना को भी मोर्चे पर लगाया गया है।
  • 36 घंटे से अधिक समय से लगी हुई अब जंगल के एक बड़े क्षेत्रफल में फैल चुकी है। कई हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। जिला प्रशासन ने आग बुझाने के काम में हेलीकॉप्टरों को लगाया है।
  • आग बुझाने का काम में वन विभाग ने 40 कर्मचारियों को लगाया है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि वे हलद्वानी में नैनीताल के जंगल में लगी आग पर एक बैठक करेंगे।
  • नैनीताल प्रशासन ने लोगों को नैनी झील में नौकायन गतिविधियों से रोक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+