वॉशरूम जाने के होटल वाले ले रहे थे 200 रुपए, जोशीमठ में फंसी FIR एक्ट्रेस ने यूं बयां किया दर्द

Kavita Kaushik: चंद्रमुखी चौटाला के नाम से मशहूर 43 साल की FIR एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों उत्तराखंड के जोशीमठ में फंसी हुई है। देहरादून की रहने वाली कविता कौशिक अपने पति का जन्मदिन मनाने और कांशीपुर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से 5 जुलाई को उत्तराखंड पहुंची थी।

इसके बाद कविता कौशिक अपने पति रोनित बिस्वास और कजिन के साथ बद्रीनाथ दर्शन करने के लिए चली गई। बद्रीनाथ के दर्शन करके वापस लौटते वक्त कविता कौशिक जोशीमठ-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में फंस गईं। कविता कौशिक पिछले कई दिनों जोशीमठ में फंसी हुई है।

FIR actress Kavita Kaushik

उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्तराखंड के कई वीडियो पोस्ट किए है। इस बीच कविता कौशिक ने रेस्टोरेंट और होटलवालों पर मनमाना चार्ज वसूलने का भी आरोप लगाया है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक, कविता कौशिक ने कहा कि लैंडस्लाइड की वजह से फंसे लोगों से रेस्टोरेंट और होटवाले वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए 200 रुपए चार्ज कर रहे हैं।

हालांकि, FIR एक्ट्रेस कवित कौशिश ने उत्तराखंड पुलिस और आर्मी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब यह बात आर्मी के लोगों को पता चली तो वो वहां गए और होटलवालों से टूरिस्ट की मदद करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस, आर्मी और बॉर्डर ऑर्गनाइजेशन बहुत मेहनत कर रहे है कि जल्द से जल्द सड़क को साफ किया जा सके।

बता दें कि इन दिनों कविता अपने पति, चचेरा भाई और पेट डॉग के साथ जोशीमठ के आर्मी कैंप में रह रही हैं। कविता कौशिश ने बताया कि जोशीमठ-बद्रीनाथ राजमार्ग से पत्थरों को हटाया जा रहा है। लेकिन, बार-बार लैंडस्लाइड होने की वजह से रास्ता साफ होने काफी वक्त लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह डरावना है लेकिन मैं उत्तराखंड पुलिस और आर्मी को सैल्यूट करती हूं।

वो सभी टूरिस्ट की सेफ्टी और कंफर्ट का ध्यान भी रख रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस कविता कौशिक जोशीमठ में फंसी होने की वजह से काफी बेचैन हो रही हैं। क्योंकि, उन्हें काशीपुर में एक कार्यक्रम में भी शामिल होना था। कविता कौशिक की मानें तो वो इस कार्यक्रम को लेकर बहुत टेंशन में है।

वो कहती है कि मैं बस उम्मीद कर रही हूं कि यहां से हम जल्दी ही बाहर निकल जाए। क्योंकि, मुझे अपनी कमिटमेंट तोड़ना पसंद नहीं है। कविता ने देहरादून से बद्रीनाथ तक का सफर बहुत एन्जॉय किया और बद्रीनाथ भगवान के दर्शन भी किए। दर्शन के बाद कविता कौशिक अपने परिवार के साथ माना गई, जो चाइन साइड एक गांव है।

खबर के मुताबिक, कविता कौशिक ने माना के ट्रिप में काफी एंजॉय किया। इस ट्रिप के कई वीडियोज कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए है। लेकिन, वहां से लौटते वक्त कविता कौशिक लैंडस्लाइड में फंस गईं। कविता और उनके पति को यहां फंसे हुए करीब 4 दिन हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+