नाबालिग बेटे की गलती सजा मिली बाप को, पुत्र ने तोड़ा ट्रैफिक नियम पिता को भुगतना पड़ा 33 हजार 500 का चालान
उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग बेटे ने की गलती की सजा पिता को भुगतनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के पिता को बुलाकर चालान जमा कराया। साथ ही बेटे की काउंसलिंग भी कराई गई है।
उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग बेटे ने की गलती की सजा पिता को भुगतनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के पिता को बुलाकर चालान जमा कराया। साथ ही बेटे की काउंसलिंग भी कराई गई है।

चंपावत जिले में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इस दौरान पुलिस के सामने कई ऐसे हैरान करने वाले मामले भी आ रहे हैं। इस बीच नाबालिग बेटे की गलती एक पिता को बहुत भारी पड़ गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ लिया। इस गलती के लिए पिता को मोटी रकम भी चुकानी पड़ी।
बच्चे के पिता का 33 हजार 500 का चालान काटा गया। पुलिस ने अभियान चलाकर चेकिंग के दौरान 20 लोगों का चालान भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। नाबालिग के वाहन चलाने पर 33 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।

Click it and Unblock the Notifications