Uttarakhand सीएम धामी के साथ श्रमिकों के परिजनों ने मनाई दिवाली, पहाड़ी नृत्य और भोजन के साथ सब ने ​मनाया इगास

17 दिनों तक सिलक्यारा सुरंग में फंसे रहे 41 श्रमिकों के सुकुशल बाहर आने के बाद आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीएम ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को सम्मानित किया। मजदूरों के परिजनों ने सीएम धामी का आभार जताया और परिजनों और सीएम ने पहाड़ी नृत्य में भागीदारी के साथ दिवाली मनाई।

 Families workers celebrated Diwali CM puskar Dhami, everyone celebrated Igas with hill dance food.

सीएम धामी की मौजूदगी में बुधवार को देर सांय तक सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर आने की खुशी में इगास मनायी गयी। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों का माल्यार्पण करनें के साथ ही शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

Recommended Video

    सीएम धामी के साथ श्रमिकों के परिजनों ने मनाई दिवाली,पहाड़ी नृत्य के साथ सब ने ​मनाया इगास

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से श्रमिकों के परिजन भी रूबरू हुये तथा सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने भागीदारी कर हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनायी और अपने परिजनों के सकुशल टनल से बाहर आने पर खुशी जतायी। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री का विशेषरूप से आभार जताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रमिकों के परिजनों ने भी हिस्सा लिया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके धैर्य और श्रमिकों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज इगास का पर्व है, क्योंकि हमारे श्रमिक भाई सकुशल बाहर आ गए हैं और स्वस्थ हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भेलू खेलकर तथा लोक नृत्य कर इगास पर्व मनाते हुए सभी प्रदेशवासियों को पुनः इगास पर्व की शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग हादसे के चलते हम सब इस बार दीपावली नही मना पाए थे, अब सभी श्रमिको को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद आज दिवाली का जश्न मनाया गया है। बता दें कि दिवाली के 11 दिन बाद उत्तराखंड में इगास पर्व मनाया जाता है। इस दौरान सभी के लिए पारंपरिक व्यंजन और पहाड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। सीएम ने परिजनों के साथ भोजन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+