Uttarakhand: स्कूल में अचानक चीखने-चिल्लाने के साथ ही अचेत हो रही छात्राएं, अब तक सामने आ चुके हैं 6 मामले
चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट जीआईसी रीठा साहिब में बीते मंगलवार और बुधवार को छात्राओं के अचानक चीखने-चिल्लाने और अचेत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद 29 छात्राएं और तीन छात्र अचानक बेहोश हो गए।

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बार फिर मास हिस्टीरिया का मामला सामने आया है। चंपावत जिले में ये तीसरा जबकि प्रदेशभर में अब तक 6 मामले इस तरह के सामने आ चुके हैं। शिक्षा विभाग इन मामलों को अब तक मास हिस्टीरिया का केस मानकर चल रहे हैं। हालांकि ग्रामीण इसे दैवीय प्रकोप मानकर चल रहे हैं।
29 छात्राएं और तीन छात्र अचाक बेहोश हो गए
चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट जीआईसी रीठा साहिब में बीते मंगलवार और बुधवार को छात्राओं के अचानक चीखने-चिल्लाने और अचेत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 29 छात्राएं और तीन छात्र अचाक बेहोश हो गए। जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग बच्चों की काउंसलिंग कराने पर विचार कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते मंगलवार को दिन में नौंवी से इंटर तक की 24 छात्राएं एक-एक कर चिल्लाने लगी। कुछ देर बाद अचेत हो गईं। छात्राओं को पानी पिलाने के बाद कुछ छात्राओं को होश आया। ये सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।
चंपावत जिले के स्कूलों में अचेत होने की यह तीसरी घटना
इसी साल चंपावत जिले के स्कूलों में अचेत होने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पाटी ब्लॉक में ही रमक और पाटी में भी ऐसी वारदात हो चुकी है। पिछले महीने भी पाटी ब्लॉक के रमक जीआईसी में 39 छात्राओं को भी ऐसे ही दौरे पड़े थे। जिसका राज्य बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया था। इसी तरह बागेश्वर जिले में भी मास हिस्टीरिया के तीन मामले आ चुके हैं। 30 जुलाई को राजकीय जूनियर हाईस्कूल रैखोली, 6 अगस्त को इंटर कॉलेज सनेती और आठ दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज खाती में छात्राओं के बेहोश होने के मामले सामने आए थे।
मास हिस्टीरिया
मास हिस्टीरिया एक तरह का मनोविकार या मनोवैज्ञानिक समस्या है। इसमें कई बार किसी असामान्य हरकत की साथ दूसरे की नकल करते हैं। इसमें व्यक्ति भीतर ही भीतर घुट रहा होता है और अपना दर्द किसी को बता नहीं पाता। माना जाता है कि मन की बात को न कह पाने की वजह से ये सब हरकतें इंसान करने लगता है।












Click it and Unblock the Notifications