तीन मई को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद

तीन मई को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद

देहरादून, 07 अप्रैल: रोहणी नक्षत्र और कर्क लग्न में तीन मई को यमुनोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में खुल जाएंगे। वहीं, केदारनाथ के कपाट 06 मई तो बद्रीनाथ के 08 मई कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों ने आज (07 अप्रैल) को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला है। पुरोहितों का कहना है कि 03 मई को 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट भक्तों के खुलेंगे।

doors of Yamunotri Dham will open in auspicious time on May 3

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में कर्क लग्न, रोहणी नक्षत्र, अमृत वेला और अक्षय तृतीया को 03 मई को 12 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। कपाट खुलने से पहले 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना का उत्सव विग्रह खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जिसके बाद मां यमुना के कपाट 6 माह तक देश और दुनिया के लिए खोल दिए जाएंगे।

बता दें कि 03 मई को ही गंगोत्री धाम के कपाट भी खोले जाने है, जिसके बाद 03 मई से चार धाम यात्रा का अगाज भी हो जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रा को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। सरकार के मुताबिक इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आने वाले हैं। श्रद्धालु को किसी तरह का कोई कष्ट ना हो इसके लिए प्रशासन ने यात्रा से सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में जुट गया है।

यात्रा मार्ग से लेकर अन्य व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ठीक करने में प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर लगातार मोनिटरिंग जारी है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चारधाम यात्रा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+