हरिद्वार में ध्वस्त की गई अवैध मजार, कड़ी सुरक्षा के बीच चलाया गया बुलडोजर, देखें VIDEO
Haridwar News: हरिद्वार में अवैध निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गयी है कि शासकीय जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि टिहरी बांध परियोजना पुनर्निवास मंडल ऋषिकेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध मजार नुमा धार्मिक संरचना बनाई गई थी। जिसे शनिवार को डीएम के आदेश के बाद गिरा दिया गया। जिस समय मजार नुमा अवैध निर्माण को गिराया गया, तब बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अवैध मजार को गिराए जाने का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर इमारत को ध्वस्त कर रहा है, जबकि आसपास पुलिस बल भी तैनात है। इस कार्रवाई का आदेश डीएम हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह की तरफ से दिया गया था। इसके बाद एसडीएम अजयवीर सिंह की अगुआई में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है बुलडोजर मामले पर केस
ज्ञात हो कि देशभर में बुलडोजर एक्शन की चर्चा जोरो पर है। सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकरण पर 4 बार सुनवाई हो चुकी है। अब निर्णय का इंतज़ार है। कोर्ट ने कहा था कि फैसला आने तक किसी दोषी या आरोपी की संपत्तियां गिराने पर रोक लगी रहेगी, किंतु यह आदेश उन मामलों में लागू नहीं होगा, जहां अवैध निर्माण हटाने के लिए ऐसी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: 'सलमान खान हैं झूठे नंबर 1' बिश्नोई समाज ने ऐसा क्यों कहा? जानिए












Click it and Unblock the Notifications