यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की हुई बैठक, स्पेशल परपज व्हीकल के गठन पर हुई चर्चा

उत्‍तराखंड सचिवालय में यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। ये बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आयो‍जित इस बैठक में स्पेशल परपज व्हीकल के गठन पर चर्चा हुई।

Pushkar Singh Dhami

मुख्य सचिव ने एसपीवी की बैठकों में बस, विक्रम एवं शहर के अन्य यातायात वाहनों के प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिया। मुख्‍य सचिव ने कहा शहर के ऐसे प्रबुद्धजन जो यातायात सुधारने में अच्छे सुझाव दे सकते हैं, उन्हें अवश्य शामिल किया जाए।

बैठक में उत्‍ताखंड सरकार के मुख्‍य सचिव ने कहा देहरादून के यातायात के साथ ही प्रदूषण स्तर में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ मुख्‍य सचिव ने ई-व्हीकल और सीएनजी से संचालित वाहनों को बढ़ावा दिए जाने हेतु एक अच्छी पॉलिसी शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यातायात की समस्या के लिए जंक्शन सुधार आदि पर लगातार कार्य किए जाने और नो पार्किंग में पार्किंग पर चालान आदि कार्यों को लगातार जारी रखने के भी निर्देश दिए।

इस बैठक में पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं उत्तराखण्ड मैट्रो रेल से जितेन्द्र त्यागी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+