Dhami cabinet Decisions: जमीन के वर्चुअल रजिस्ट्रेशन और बाहर से आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस वसूलने पर मुहर

Dhami cabinet Decisions: उत्तराखंड की धामी कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कुल 20 प्रस्ताव आए जिन पर चर्चा की गई। कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पूर्वक चलाये जाने को लेकर पीएम मोदी और सेना को बधाई दी।

कैबिनेट बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए वीर सैनिकों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Dhami cabinet Decisions Virtual registration land collection green cess vehicles outside approved

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि यह ऐतिहासिक अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक सूझबूझ और हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक है। देश को अनेक वीर सपूत देने वाली सैन्यभूमि उत्तराखंड का प्रत्येक निवासी इस गौरवपूर्ण क्षण में पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र के साथ खड़ा है। उत्तराखंड की पुण्यभूमि से भारतीय सेनाओं को शत्-शत् नमन।

कैबिनेट के फैसले-

  • सीएम राहत कोष के पैसो को उन्ही बैंक में रखा जाएगा जहाँ ज्यादा ब्याज मिलेगा
  • पशुपालन विभाग का फैसला पोल्ट्री फर्म्स के तहत बड़े पोल्ट्री फर्म्स बनेंगे । पहाड़ी इलाकों में 40 प्रतिशत सब्सिडी मैदानी जिलों में 30 प्रतिशत सब्सिडी रहेगी
  • गोवंश को रखने के लिए बड़ा फैसला गौशाला में रखने के लिए हुआ फैसला 16 हजार पशु सड़क पर रहते थे , अब पशुपालन विभाग निर्माण के लिए पैसा देगा, अब DM गौशाला बनाने के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते है । प्राइवेट NGO के द्वारा निर्माण के तहत सरकार 60 प्रतिशत सब्सिडी देगी 40 प्रतिशत लगाएंगे
  • वित्त विभाग के सयुक्त आयुक्त की सेवा नियमावली को दी मंजूरी
  • महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग के तहत , किशोर न्याय नीति कॉर्पस फंड के उपयोग की नियमावली बनाई गई
  • कैबिनेट ने स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए पॉलिसी को मंजूरी
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी , योजना के लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया, प्रति महिला 2 लाख की सहायता दी जाएगी। इसमें डेढ़ लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी। प्रतिवर्ष 2000 महिलाएं लाभान्वित होंगे।
  • सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के समन्वयक को विभागअध्यक्ष बनाया गया
  • सीएम स्वरोजगार योजना की दो अलग अलग योजनाओं को किया गया विलय पहले सीएम स्वरोजगार योजना और सूक्ष्म स्वरोजगार योजना जारी थी
  • नरेन्द्र नगर में तपोवन कुंजापूरी योजना के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा रोपवे के लिए टेक्निकल पार्टनर रखें जाएंगे । डेवलपर अलग होगा , रोपवे बनाने के लिए SPV बनाया जाएगा
  • गृह विभाग के फायर सर्विस के मामले में 12 मीटर से कम और ज्यादा उद्योग के लिए फैसला 12 मीटर से कम मामले में भी अब एरिया के हिसाब से सुरक्षा मानको को वर्गीकरण किया गया है
  • स्वजल कार्यक्रम की तरह अब कर्मचारियों को 2021 से 2026 के लिए इनके पदों की निरंतरता दी जाएगी
  • प्रदेश में ज़मीन रजिस्ट्रेशन के मामले में वर्चुवल रजिस्ट्रेशन के मामले में हुआ फैसला
  • नई पेशन योजना और पुरानी पेंशन योजना के तहत कौन से पद अधिसूचित होंगे इसको लेकर हुआ फैसला अब भर्ती के विज्ञापन की अधिसूचना की तिथि मानी जाएगी
  • प्रदेश में बाहर से आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस लिया जाएगा, फास्टैग के माध्यम से वसूला जाएगा
  • धर्मस्व और तीर्थंटन विकास परिषद को कैबिनेट की मंजूरी मिली
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+