Dehradun news: टमाटर के रेट तय, मुनाफाखोरी के खिलाफ प्रशासन की टीमों की रेड, जानिए कितना है एक किलो का दाम
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि मुनाफाखोरी से स्थानीय जनता को राहत दिये जाने के लिए प्रशासनिक आदेश जारी किया गया कि फुटकर व्यापारियों द्वारा अधिकतम 100 से 110 रुपए के बीच ही टमाटर बेचा जाए।
टमाटर की आसमान छूंते दामों पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार और प्रशासन की ओर से भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। देहरादून में प्रशासन ने टमाटर की मुनाफाखोरी को रोकने के लिए अनुश्रवण टीम का गठन किया गया है। जो कि टमाटर बेचने वालों पर नजर रख रहीं हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि मुनाफाखोरी से स्थानीय जनता को राहत दिये जाने के लिए प्रशासनिक आदेश जारी किया गया कि फुटकर व्यापारियों द्वारा अधिकतम 100 से 110 रुपए के बीच ही टमाटर बेचा जाए। यदि इससे अधिक मूल्य पर बेचा जाता है तो प्रशासन की टीमें इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगी।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि मंडी में टमाटर मूल्य फुटकर व्यापारियों को 1500 से 2 हजार प्रति केरेट (25 के०जी०) उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि 60 से 80 रुपए प्रति किलो की दर से पड़ रहा है। लेकिन बाजार में ये टमाटर 200 रुपए तक बेचने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। मंडी निरीक्षक / नोडल अधिकारी नवीन मंडी स्थल देहरादून ने लिखित में अवगत कराया गया है कि टमाटर का थोक मूल्य 15 सौ से 2 हजार प्रति कैरेट के भाव से फुटकर व्यापारियों को दिया जा रहा है।
यदि 03 प्रतिशत आढ़त कमिशन (5.00 प्रति किलो), अधिकतम भाड़ा 10 रुपए प्रति किलो फुटकर व्यापारियों का अधिकतम लाभांश 10 रुपए प्रति किलो भी लिया जाय, तो अधिकतम फुटकर मूल्य 105 रुपए प्रति किलो की दर से स्थानीय जनता को टमाटर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इसके अलावा 8 जुलाई 2023 से मंडी परिसर में चार काउंटर स्थापित किये गये है, जहां 70 रुपए प्रति किलो प्रति परिवार अधिकतम 02 किलो की दर से टमाटर विक्रय किया जा रहा है।
साथ ही प्रतिदिन का अधिकतम थोक विक्रय मूल्य भी मंडी प्रशासन के द्वारा जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून को उपलब्ध कराया जायेगा। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर टीमों ने छापेमारी अभियान चलाया। तहसील चौक, मोती बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार, डाकरा बाजार मंडी का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने के लिए दुकानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई।












Click it and Unblock the Notifications