Dehradun: निवेशकों के करोड़ों रुपए डकारने वाले मित्तल परिवार की पुलिस ने खंगाली कुंडली, पूरी फिल्मी है कहानी

देहरादून पुलिस ने अपने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए निवशकों के करोडों रूपये डकराने वाले आरोपी के पिता को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। जो कि बहुचर्चित आरोपी दीपक मित्तल के पिता हैं। इनको गैंग के सहअभियुक्त के तौर पर पकड़ा गया है।

Dehradun Police scrutinized Mittal family defrauded investors of crores of rupees story is filmy.

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वाइट कलर क्राइम में लिप्त अपराधियों पर अभियान चलाकर दून पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है, ऐसे अपराधों में शामिल सभी अपराधियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जायेगा और संपतियो को जब्त करने के प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि देहरादून के बहुचर्चित पुष्पांजली डेवलपर्स फ्लैट प्रकरण में निवेशकों के करोड़ो रुपए हड़पे कर फरार चल रहे मित्तल परिवार के विरूद्ध थाना डालनवाला और थाना राजपुर में केस दर्ज है।

पुष्पांजली डेवलपर्स के नाम पर लोगों से इन्वेस्टमेंट कराकर उनके साथ करोडों रुपए की ठगी करने वाले दीपक मित्तल, राखी मित्तल, राजपाल वालिया व अश्वनी मित्तल के विरूद्ध पंजीकृत मामलों के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त दीपक मित्तल के पिता और ठगी करने वाले गैंग के सदस्य अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

एसआईटी ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुऐ पुष्पांजलि डेवलपर्स व उसके अन्य सहयोगियों के कुल 41 अलग-अलग बैंक खातों, जिनमें वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक लगभग 205 करोड़ का लेन-देन होना प्रकाश में आया है, को फ्रीज करवाया गया है। खातों की जांच में कई सफेदपोश बिल्डर व कम्पनियों के अन्य पदाधिकारी पुलिस जांच के रडार पर हैं।

इसके अतिरिक्त जांच के दौरान दीपक मित्तल और राखी मित्तल के दुबई के तीन अन्य एनआरआई खाते, जिनमें दीपक मित्तल और राखी मित्तल के दो अलग-अलग स्थानों के पते होना भी प्रकाश में आया है, जिन पर जांच की जा रही है। आरोपी अश्वनी मित्तल के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच कर उनके द्वारा अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ये गैंग लोगों से निवेश के नाम पर ठगी कर करोड़ों रुपए कहां लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसको लेकर कुछ लीड मिली है। जिसमें करोड़ों रुपए फिल्मों के निर्माण में लगने की बात सामने आई है। जिस प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+