Dehradun news: नकली पिस्टल हवा में लहराते हुए युवक दिखा रहा था बदमाशी, पुलिस ने ऐसे उतारी खुमारी

देहरादून में एक युवक को नकली पिस्टल हवा में लहराकर बदमाशी करना भारी पड़ गया। दून पुलिस ने युवक की खुमारी उतारी। बताया गया कि युवक चलती मोटरसाइकिल में डमी पिस्टल को लहराते हुए लोगो को डराकर हुड़दंग मचा रहा था।

Dehradun news young man showing mischief by waving fake pistol in the air how police got rid of it

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डमी पिस्टल को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। दून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाने में स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली​ कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ में पिस्तौल लेकर उसे लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो पाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा वहां भी पिस्टल लहरा कर स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने जब युवक से पूछा तो आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सनी पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला, भूतोवाला थाना पटेल नगर के रूप में ​हुई।

जिसके हाथ में रखी पिस्टल को चेक किया गया तो पिस्टल डमी पिस्टल निकली, जिसमें प्लास्टिकनुमा कॉटेज भरकर पिस्टल से फायर जैसी आवाज आती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद डमी पिस्टल को मौके पर ही कब्जे पुलिस लिया गया व मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट में सीज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+