Dehradun news: मंदिर के बाहर आपत्तिजनक हरकत करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या वजह आई सामने

देहरादून पुलिस ने कोतवाली डोईवाला इलाके के हर्रावाला में स्थित मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा देर रात आपत्तिजनक हरकत करने और तोड़फोड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Dehradun news: Police arrested person committed objectionable acts outside the temple, know reason

देहरादून के कोतवाली डोईवाला इलाके में एक मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा देर रात आपत्तिजनक हरकत करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। घटदेहरादून पुलिस ने कोतवाली डोईवाला इलाके के हर्रावाला में स्थित मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा देर रात आपत्तिजनक हरकत करने और तोड़फोड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

देहरादून के कोतवाली डोईवाला इलाके में एक मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा देर रात आपत्तिजनक हरकत करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। घटना हर्रावाला स्थित काली मंदिर की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पार्षद विनोद कुमार ने रात्रि मे एक अज्ञात व्यक्ति ंद्वारा काली मन्दिर हर्रावाला मे पेशाब कर मन्दिर का दरवाजा तोड़ने की शिकायत की थी। पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जल्द मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना के सीसीटीवी खंगालने पर मेहूंवाला देहरादून से आरोपी सद्दाम निवासी नयानगर मेहूंवाला थाना पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वर्तमान मे मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई, देहरादून मे उपचाराधीन है। जिसके बाद पुलिस की ओर से अभियुक्त की वास्तविक मानसिक स्थिति सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी लेने की बात सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+