Mussoorie: कैंप्टीफाल में बनेगी उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग, जाम और पार्किंग की समस्या से मिलेगी राहत
मसूरी में टनल पार्किंग बनाई जाएगी जो कि कैंप्टीफाल में बनेगी। जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। पार्किंग में 400 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों के घूमने फिरने की पहली पसंद है। सीजन में मसूरी में पर्यटकों की संख्या से काफी भीड़ हो जाती है। जिससे पार्किंग और जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसको देखते हुए मसूरी में उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग बनाई जाएगी जो कि कैंप्टीफाल में बनेगी। टनल पार्किंग ऐसी जगह बनाई जाती है जहां जगह उपलब्ध नहीं है, ऐसे में वहां पहाड़ों के भीतर ही टनल पार्किंग तैयार की जाएगी। जहां पार्किंग में एक तरफ से वाहन पार्किंग के लिए घुसेगा और दूसरी सड़क पर बाहर निकल जाएगा।
120 करोड़ की डीपीआर तैयार
उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी, जो कि टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी, मसूरी रोड के सामने बनाई जाएगी। जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। पार्किंग में 400 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। मसूरी में साल भर पर्यटक आते हैं। सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण गाड़ियां इधमर उधर लगा दिए जाते हैं। जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है। मसूरी में पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में टनल पार्किंग ही एक मात्र उपाय है।
12 शहरों में बनाई जाएगी पहाड़ में टनल पार्किंग
पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड के 12 शहरों में पहाड़ में टनल पार्किंग बनाई जानी हैं। इनमें पौड़ी में दो, टिहरी में छह, उत्तरकाशी में दो और नैनीताल में दो पार्किंग शामिल हैं। प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी, मसीही मसूरी रोड के सामने बनाई जाएगी। इनमें पौड़ी-लक्ष्मण झूला और देवप्रयाग रेलवे स्टेशन के पास सौड़, ओल्ड टिहरी रोड कूड़ाघर के सामने (चंबा), नैनबाग धनोल्टी, छिलेड़ी गांव तेगड़ बाजार और थत्यूड़ बाजार, मेन बाजार, उत्तरकाशी-गंगोत्री और गंगनानी, नैनीताल-नैनीताल भवाली रोड पर कैंट बोर्ड की जमीन और नेशनल ऑब्जर्वेटरी के पास पहला मोड़ में टनल पार्किंग बनाई जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications