Dehradun news: ISBT से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम और पार्किंग के लिए DM की प्लानिंग,ऐसे बदली तस्वीर

Dehradun news: देहरादून में ट्रैफिक के संचालन और जाम से छुटकारा दिलाने को प्रशासन की और से लगातार प्रयास जारी हैै। देहरादून के डीएम ने एसएसपी के साथ बुलेट पर सवार होकर शहर की समस्याओं को जानने का प्रयास किया, जिसके बाद से शहर में लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

आईएसबीटी से लेकर शहर के भीडभाड वाले इलाकों में ट्रैफिक का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। ऐसे जगहों को चिह्रित कर पार्किंग के लिए खोला जा रहा है।

Dehradun news ISBT crowded areas DM planning for jam and parking picture changed like this

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर किए जा रहे प्रयास के अंर्तगत शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन को लेकर निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह के शहर भ्रमण के बाद ट्रैफिक को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन के लिए 02 गेट होने के बाद भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा है था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुंमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने का निर्णय लिया गया।

आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए निर्धारित स्थल पर किया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज करते हुए रेंजर्स ग्राउण्ड लाए जाएंगे और बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित किये जाएंगे।

इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

अब इसमें सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। पूर्ण सुरक्षा उपाय के उपरान्त खुलेगा फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्टटर्न।

आईएसबीटी पर 4 पार्किंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी, जल्द जनमानस को समर्पित की जाएंगी। आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे हैं, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि वाहनों को फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराते हुए यातायात सुचारू संचालित के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+