Dehradun news: मसूरी में बदमाश और दून पुलिस के बीच मुठभेड़, पत्नी के साथ हुई ये घटना, जानिए क्या है पूरा मामला

Dehradun news: मसूरी में छिपे बदमाश का पीछा कर रही उत्तराखंड पुलिस की आरोपी के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें उत्तराखंड पुलिस का दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा का ऑपरेशन करने के बाद बाद अब दरोगा की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Dehradun news: Encounter between miscreant Doon police Mussoorie incident happened wife, know matter

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक घटना में महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने किया था पीड़िता के पति को ट्रैक किया। जिसकी मसूरी में होने की सूचना मिला। देर रात मसूरी में पता चलने पर पुलिस ने मसूरी के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जिसमें दरोगा मिथुन थाना रायपुर के पेट में गोली लग गई।

हमले में घायल पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी को मैक्स हॉस्पिटल में रात में ही ऑपरेशन किया गया। चेकिंग अभियान में आरोपी के साथ मुठभेड़ में बदमाश भी घायल हुआ। जिसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बदमाश से दो पिस्टल दो मैग्जीन बरामद की गई है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और आरोपी पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। पानीपत हरियाणा का रहने वाले आरोपी ने सितंबर में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी और अब पत्नी पर गोली चलाई।

मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। जिसके बाद मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस दरोगा पर गोली चलाई जबाव में दरोगा ने बदमाश के पैर में गोली चलाई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर.थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली। तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। इस बीच बदमाश के मसूरी के होटल में होने की सूचना मिली थी। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+