Dehradun news कोर्ट में पेशी के दौरान की रैकी,एक रात में शोरूमों में एमपी के अर्न्तराज्यीय गिरोह ने की चोरी
मध्य प्रदेश का अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह देहरादून पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपित गिरोह ने कार शोरूमों में एक ही रात में दो चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
जिनके गिरोह का सरगना देहरादून कोर्ट में पेशी के दौरान रैकी कर गया था। घटनाओ को अजांम देने वाले अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस गिरफ्तार किया है।

गिरोह के सरगना द्वारा पूर्व में पटेलनगर क्षेत्र में भी कार शोरूमों में चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया था।
अभियुक्त कोर्ट में पेशी के लिये देहरादून आया था। देहरादून, सी दौरान अभियुक्त द्वारा रैकी कर 04 शोरूमों को घटना के लिये टारगेट किया था।
थाना नेहरूकॉलोनी से मिली जानकारी के अनुसार डीपीएम हुंडई शोरूम, हरिद्वार बाई पास रोड व मारुती नेक्सा शोरूम हरिद्वार बाईपास रोड के मैनेजर ने चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक ही रात में लगातार दो शोरूमों में हुई चोरी की घटना की गंभीरता से लेते हुए टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थलों और उनके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये की पहचान के लिए जानकारी जुटाई गई। पुलिस को मिले इनपुट पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त मेवालाल द्वारा बताया गया कि वह पहले भी देहरादून में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।
बीते दिनों वह पेशी के लिए देहरादून आया। इसके बाद 26/08/24 को शिमला घूमने के लिए चला गया। शिमला में रहने के दोरान उसके द्वारा गूगल के माध्यम से देहरादून के विभिन्न कार शोरूम की जानकारी जुटायी और 02/08/24 को वापस देहरादून आकर देहरादून में विभिन्न शोरूमों की रैकी की गई। रैकी के बाद चोरी की घटना के लिये चिन्हित किया गया और मध्य प्रदेश तथा गुजरात से अपने 03 अन्य साथियों को देहरादून बुलाया। उसके पश्चात चारों अभियुक्तों द्वारा मौका देखकर चार और पांच अगस्त की रात्रि में पहले डीपीएम हुंडई शोरूम तथा उसके बाद मारुति नेक्सा शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- मेवालाल मोहिते पुत्र घिसीलाल, निवासी ग्राम दुगवाड़ा थाना घंनगॉव जिला खड़वा म0प्र0 उम्र 32 वर्ष।
- सुनील मोहिते पुत्र तुलशीराम मोहिते, निवासी ग्राम उमर गांव थाना उमर गांव जिला बलसाड़ गुजरात उम्र 32वर्ष।
- देव सिंह सोलंकी पुत्र अनार सिंह सोलंकी, निवासी गांव बोरगांव दीनदयाल नगर थाना बोरगांव जिला खडवा म0प्र0, उम्र 35 वर्ष।
- सुरेश उर्फ सूरज महत्व पुत्र होसी मोहिते, निवासी ग्राम चम्पानगर दुगवाड़ा थाना घंनगॉव जिला खड़वा म0प्र0, उम्र 19 वर्ष।












Click it and Unblock the Notifications