Dehradun news: यहां सुबह- सुबह तीन गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर, एक बच्चे समेत तीन की मौत

देहरादून के पास डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तीन वाहनों की टक्कर से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।

Dehradun news Huge collision between three vehicles here early in the morning three including a child died

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। जब तीन वाहन एक साथ टकरा गए। सुबह करीब 6 बजे कुवांवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन आल्टो, इको स्पोर्टस और इका गाड़ियां आपस में टकरा गई।

इको वाहन में चालक सहित 07 लोग सवार थे, जिनमे दो बच्चे, तीन पुरुष, दो महिलाएं थीं। इनमें से एक महिला, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनो वाहन में एक- एक लोग घायल हैं। घायल की कुल संख्या 6 है। जिन्हें 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः थाना डोईवाला को सूचना मिली कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 03 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 06:00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 02 वाहनो मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

मृतक :-
1- गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष
2- भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष
3- गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, उम्र 05 वर्ष

घायल :-
1- जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष
2- दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष
3- मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
4- बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष
5- आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+